Live TV
Search
Home > क्रिकेट > हार्दिक पांड्या नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस! फ्रेंचाइजी ने ट्रेड की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

हार्दिक पांड्या नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस! फ्रेंचाइजी ने ट्रेड की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya Trade Talk: मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है. फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने बताया कि अभी हार्दिक के ट्रेड को लेकर किसी टीम से बात नहीं चल रही है.

Written By:
Last Updated: August 2, 2026 14:29:06 IST

Mobile Ads 1x1

Hardik Pandya Trade Talk: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के आईपीएल ट्रेड को लेकर लंबे समय से मीडिया में खबरें चल रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. इसके चलते मुंबई इंडियंस अगले सीजन यानी आईपीएल 2027 से पहले अपने कप्तान को दूसरी टीम के साथ ट्रेड करना चाहती है. पिछले कुछ समय से हार्दिक पांड्या के ट्रेड की भी खबरें आने लगीं, जिसमें कहा गया कि चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स समेत कई फ्रेंचाइजियां हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं. हालांकि अब मुंबई इंडियंस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें फ्रेंचाइजी ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है. जानें फ्रेंचाइजी ने क्या कहा…

फ्रेंचाइजी ने दिया ये अपडेट

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के एक अधिकारी ने स्पोर्टस्टार को बताया, ‘हमारा पोस्ट-सीजन रिव्यू अभी चल रहा है और हम टीम के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं. रिपोर्ट के उलट, हम खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं. ऐसा रिव्यू पूरा होने के बाद ही संभव होगा. कई विकल्पों और विचारों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें समय लगता है; इसलिए, अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.’

इस बयान के बाद हार्दिक पांड्या के ट्रेड की अफवाहों पर थोड़ा विराम लग गया है. हालांकि अभी भी दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस जल्द ही हार्दिक पांड्या को किसी दूसरी टीम के साथ ट्रेड कर सकती है.

हार्दिक पांड्या को क्यों छोड़ना चाहती है मुंबई?

मुंबई इंडियंस ने साल 2024 में हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया था. इसके बाद से ही मुंबई इंडियंस बुरे दौर से गुजर रही है. मुंबई ने सिर्फ आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. इसके अलावा दो सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया. आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस ने बेहद खराब प्रदर्शन किया.

ऐसे में आईपीएल 2026 के बीच ऐसी खबरें आने लगी कि कप्तान हार्दिक पांड्या का टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ तालमेल नहीं बैठ पा रहा है. इतना ही नहीं, हार्दिक और फ्रेंचाइजी के बीच भी मनमुटाव की खबरें आईं. ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ट्रेड करके किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा क्या मुंबई हार्दिक पांड्या को ट्रेड करेगी.

MORE NEWS