Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2027: रॉबिन उथप्पा बने मुंबई इंडियंस के नए बैटिंग कोच, पोलार्ड की टीम में इन 3 दिग्गजों को भी मिली जगह

IPL 2027: रॉबिन उथप्पा बने मुंबई इंडियंस के नए बैटिंग कोच, पोलार्ड की टीम में इन 3 दिग्गजों को भी मिली जगह

Mumbai Indians Coaching Staff IPL 2027: रॉबिन उथप्पा को मुंबई इंडियंस का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है. मिचेल मैक्लेनाघन, टी. दिलीप और धवल कुलकर्णी को भी मिली अहम जिम्मेदारी. जानें कीरोन पोलार्ड की नई कोचिंग टीम की पूरी जानकारी.

Written By:
Published: October 30, 2026 12:46:16 IST
Last Updated: October 30, 2026 12:46:16 IST

Mobile Ads 1x1

Robin Uthappa Mumbai Indians Batting Coach IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करते हुए नई टीम का ऐलान कर दिया है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को फ्रेंचाइजी का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है. उनके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन, भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह नया कोचिंग ग्रुप हेड कोच कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में काम करेगा. 

रॉबिन उथप्पा को मिली बल्लेबाजी सुधारने की जिम्मेदारी

रॉबिन उथप्पा भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं. वह 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में उन्होंने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व भी किया था. अब करीब 18 साल बाद वह एक नई भूमिका में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ रहे हैं.

मुंबई इंडियंस के मुताबिक, उथप्पा टीम की बल्लेबाजी क्षमता को बेहतर बनाने, खिलाड़ियों के रणनीतिक फैसलों में सुधार करने और टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के अनुसार उन्हें तैयार करने पर काम करेंगे. यह आईपीएल में उनका पहला बड़ा कोचिंग कार्यकाल होगा.

मिचेल मैक्लेनाघन संभालेंगे गेंदबाजी विभाग

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को मुंबई इंडियंस का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. वह 2015 से 2020 के बीच मुंबई की टीम का हिस्सा रहे थे. इस दौरान उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीते.

मैक्लेनाघन की नियुक्ति के साथ टीम के गेंदबाजी विभाग को एक ऐसा कोच मिला है, जिसे मुंबई इंडियंस की कार्यशैली और आईपीएल की परिस्थितियों का पहले से अनुभव है.

टी. दिलीप और धवल कुलकर्णी को भी अहम जिम्मेदारी

टी. दिलीप मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच होंगे. वह भारतीय पुरुष टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप तथा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में सफलता हासिल की.

वहीं, मुंबई के अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है. वह युवा भारतीय गेंदबाजों को तैयार करने और उनके कौशल में सुधार करने पर ध्यान देंगे. उनका काम केवल आईपीएल सीजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि साल भर चलने वाले खिलाड़ी विकास कार्यक्रम से भी जुड़ा होगा.

कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में नई शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने इससे पहले कीरोन पोलार्ड को IPL 2027 के लिए अपना नया हेड कोच नियुक्त किया था. उन्होंने महेला जयवर्धने की जगह ली है. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन से अलग होने का फैसला किया था.

अब नए कोचिंग स्टाफ की घोषणा के साथ मुंबई इंडियंस ने अपनी आगामी सीजन की तैयारी को नई दिशा दी है. टीम का लक्ष्य अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाना होगा. मुंबई ने अपना आखिरी आईपीएल खिताब 2020 में जीता था. ऐसे में पोलार्ड और उनकी नई कोचिंग टीम के सामने 2027 में टीम को फिर से खिताबी दौड़ में मजबूत दावेदार बनाने की चुनौती होगी.

MORE NEWS