<
Categories: मनोरंजन

शाहिद-तृप्ति नहीं, इरफान और दीपिका करने वाले थे ‘ओ रोमियो’ ! आखिर किन वजहों से नहीं बनी फिल्म ? जानें

O Romeo: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर जबसे रिलीज हुआ है, यह फिल्म सुर्खियों में है. लेकिन क्या आपको पता है कि यह फिल्म पहले दीपिका पादुकोण और इरफान खान के साथ फिल्मायी जानी थी.

O Romeo Interesting Facts: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में एक बार फिर से तहलका मचाने आ रही है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर देख फैंस काफी उत्साहित हैं. हालांकि, इस फिल्म को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म कई साल पहने ही रिलीज होने वाली थी और इसमें दीपिका पादुकोण और दिवंगत अभिनेता इरफान खान को कास्ट किया गया था. इतना ही नहीं, इसका टाइटल भी कुछ और सोचा गया था. फिर आखिर क्या हुआ कि यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया. जानिए आखिर क्या हुआ ऐसा. 

दीपिका और इरफान आते नजर

फिल्म ओ रोमियो को बनाने की योजना कई वर्ष पुरानी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2017 में दिवंगत अभिनेता इरफान खान और दीपिका पादुकोण इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया था, जिसका निर्देशन हनी त्रेहान करने वाले थे. पहले जनवरी 2018 में फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी और उसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग ही शुरू नहीं हो पाई. इसका कारण था दीपिका पादुकोण की पिछली फिल्म ‘पद्मावत’, जिसकी शूटिंग में हुई देरी थी. फिर शूटिंग ना शुरू हो पाने के कारण यह फिल्म कुछ सालों के लिए टल गई. 

इन कारणों ने भी डाली बाधा

इसके बाद डायरेक्टर त्रेहान और विशाल भारद्वाज को लेकर भी कुछ मनमुटाव हुए, जिससे देरी हुई. फिर साल 2020 में कुछ ऐसी अनहोनी हुई, जिसकी पूरी दुनिया को उम्मीद नहीं थी. अभिनेता इरफान खान का न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के चलते निधन हो गया. इसने फिल्म के मेकर्स ही नहीं, दुनिया को हिलाकर रख दिया. 

क्या था फिल्म का पहला नाम?

यह फिल्म जब दीपिका पादुकोण और इरफान खान करने वाले थे, तो इसका नाम रानी रखा गया था. फिर बाद में जब तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर इस प्रोजेक्ट से जुड़े, तो इसका नाम बदलकर ओ रोमियो हो गया.  साथ ही फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी विशाल भारद्वाज ने संभाली है. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ओ रोमियो 13 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज इससे पहेल ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी केअलावा नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST