<

IND vs NZ T20I: लगातार 3 हार से बौखलाया न्यूजीलैंड, 2 खिलाड़ियों की कर दी छुट्टी!

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से पहले न्यूजीलैंड ने टीम में बड़ा बदलाव किया. दो खिलाड़ियों को घर भेजा गया, जबकि अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से कीवी टीम वापसी की उम्मीद कर रही है.

नई दिल्ली. भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड की टी20 टीम सीरीज में बड़े इरादों के साथ मैदान में उतरी थी. लेकिन लगातार 3 मुकाबलों में मिली हार ने टीम का आत्मविश्वास हिला दिया.  मुश्किल पिचें और भारतीय बल्लेबाजों का आक्रामक खेल कीवी टीम पर भारी पड़ रहा था. जिसके कारण वह तीनों मैच बुरी तरह से हार गए. लगातार दो मैच हारने के बाद टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ा सवाल था, इसलिए कोच और चयनकर्ताओं ने सख्त फैसला लेने का निर्णय किया.

युवा तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क और बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन को बाकी दो मैचों से बाहर कर घर भेज दिया गया. दोनों खिलाड़ियों में प्रतिभा तो थी, लेकिन वे अब तक सीरीज में कोई खास असर नहीं छोड़ पाए थे. यह फैसला उनके लिए निराशाजनक जरूर था, मगर टीम के हित को प्राथमिकता दी गई. उनकी जगह अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई. जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन को टीम में शामिल किया गया. इन खिलाड़ियों के पास बड़े मैचों का अनुभव है और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता भी.

टीम इंडिया 3-0 से आगे

टीम को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी संतुलन और मजबूती प्रदान करेंगे. दूसरी ओर, भारतीय टीम 3-0 की बढ़त के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई है. उनके बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठा रहे हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए वापसी आसान नहीं होगी. लेकिन ये हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है.

चौथा टी20 मैच कब?

एक अच्छा प्रदर्शन पूरी कहानी बदल सकता है. कीवी टीम अब नए जोश और अनुभव के सहारे मैदान में उतरेगी, ताकि सीरीज में वापसी कर सके. अब सबकी नजरें अगले मुकाबले पर हैं, जहां असली परीक्षा होने वाली है.  भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला टी20 मैच 28 जनवरी को होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST