<
Categories: हरियाणा

Gurugram Bike Accident: कौन है कल्याण बैंसला? सिया की बाइक को मारी टक्कर, फौजी दोस्त की कार से किया कांड

Gurugram Bike Accident: गुरुग्राम में महिला राइडर सिया की बाइक को टक्कर मारने के आरोपी की पहचान कल्याण बैंसला के रूप में हुई है. कार मालिक मनीष ने बताया कि कार उनकी थी.

Gurugram Bike Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर सिया की बाइक को कथित तौर पर टक्कर मारने के मामले में आरोपी की पहचान हो गई है. पुलिस के मुताबिक, पलवल निवासी कबड्डी खिलाड़ी कल्याण बैंसला घटना के समय कार चला रहा था. मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घायल सिया का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

फौजी दोस्त से मांगी थी कार

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कार मालिक मनीष ने बताया कि सफेद रंग की कार उनकी है. उनके मुताबिक, कल्याण ने करीब दो दिन पहले उनसे कार मांगी थी. मनीष ने बताया कि कल्याण उनके गांव के आसपास का ही रहने वाला है और उसने कहीं जाने के लिए गाड़ी मांगी थी. मनीष के मुताबिक, सोमवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने कल्याण को फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की. उन्होंने अपने पिता को कल्याण के घर भेजा. मनीष ने यह भी बताया कि वह खुद फौज में नौकरी करते हैं.

पलवल में जिम चलाता है कल्याण

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कल्याण बैंसला पलवल में जिम चलाता है. वह कबड्डी खिलाड़ी भी बताया जा रहा है. घटना के बाद से उसका नाम इस मामले में चर्चा में है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

राइड के दौरान हुआ पूरा विवाद

घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड इलाके की बताई जा रही है. सिया अपने एक दोस्त के साथ बाइक राइड पर निकली थीं. आरोप है कि सफेद रंग की कार ने उनका पीछा किया और उन्हें रोकने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि सिया ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी. इसके बाद कार चालक ने कथित तौर पर बाइक को पीछे से कट मारते हुए टक्कर मारी, जिससे सिया सड़क पर गिर गईं. बाद में उनके दोस्त ने कार को रेड लाइट पर रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वहां से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें:  Zomato पर खाना मंगाना हुआ महंगा? कैश ऑन डिलीवरी पर अब देना होगा इतना एक्स्ट्रा पैसा

पुलिस ने वीडियो के आधार पर लिया संज्ञान

 गुरुग्राम के ACP अभिलक्ष जोशी ने बताया कि महिला की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है. हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान (suo motu) लेते हुए केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. अधिकारियों ने यह भी कहा कि रोड रेज जैसी घटनाओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘फरहाना भट्ट या अविनाश मिश्रा…’ कौन जीतेगा KKK15? रोहित शेट्टी ने दिया हैरान करने वाला जवाब

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST