Live TV
Search
Home > खेल > Rashid Khan: दुनिया का कोई गेंदबाज जो नहीं कर पाया, राशिद खान ने टी20 में रचा इतिहास

Rashid Khan: दुनिया का कोई गेंदबाज जो नहीं कर पाया, राशिद खान ने टी20 में रचा इतिहास

Rashid Khan: जिम्बाब्वे 222 रन के टारगेट का पीछा कर रहा था. इस पारी में राशिद खान ने तदिवानाशे मारुमानी को अपना 200वां विकेट लिया. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 29 रन देकर एक विकेट लिया. इससे पहले राशिद ने बल्ले से भी कहर बरपाते हुए सिर्फ 6 गेंदों में 25 रन बनाए थे.

Written By:
Published: October 30, 2026 17:22:11 IST
Last Updated: October 30, 2026 17:22:11 IST

Mobile Ads 1x1

Rashid Khan: राशिद खान ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वे इस फॉर्मेट में 200 विकेट तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बॉलर बन गए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की. ​​अफगानिस्तान ने दूसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को 19 रन से हरा दिया. राशिद को 200 विकेट तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी.

जिम्बाब्वे 222 रन के टारगेट का पीछा कर रहा था. इस पारी में राशिद खान ने तदिवानाशे मारुमानी को अपना 200वां विकेट लिया. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 29 रन देकर एक विकेट लिया. इससे पहले राशिद ने बल्ले से भी कहर बरपाते हुए सिर्फ 6 गेंदों में 25 रन बनाए थे.

200 विकेट लेने वाले पहले बॉलर

राशिद खान अपने T20 करियर के 120वें मैच में 200 विकेट तक पहुंच गए हैं. इस ऐतिहासिक करियर में उन्होंने दो बार फाइव विकेट हॉल भी लिए हैं. T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में इंग्लैंड के आदिल राशिद दूसरे नंबर पर हैं. राशिद ने 153 मैचों में 171 विकेट लिए हैं. अब तक इतिहास में सिर्फ़ आठ गेंदबाज़ों ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 या उससे ज़्यादा विकेट लिए हैं.

T20I में सबसे ज्यादा विकेट (फुल मेंबर्स)

  • 200 विकेट – राशिद खान (अफगानिस्तान)
  • 173 विकेट – आदिल रशीद (इंग्लैंड)
  • 165 विकेट – ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)
  • 164 विकेट – टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
  • 163 विकेट – वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

राशिद के नाम ओवरऑल T20I क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड 

राशिद खान के नाम ओवरऑल T20I करियर में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. राशिद ने अब तक अपने T20I करियर में 551 मैचों में 742 विकेट लिए हैं. कोई दूसरा गेंदबाज़ T20I में 700 विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है. सुनील नरेन 658 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि ड्वेन ब्रावो अपने करियर में 631 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Tags:

MORE NEWS