Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Ashwin Birthday Special: विकेट्स ही नहीं, विवादों से भी रही दोस्ती! अश्विन के करियर के 5 सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी; जिन्होंने खूब बटोरीं सुर्खियां!

Ashwin Birthday Special: विकेट्स ही नहीं, विवादों से भी रही दोस्ती! अश्विन के करियर के 5 सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी; जिन्होंने खूब बटोरीं सुर्खियां!

R Ashwin Birthday: रविचंद्रन अश्विन का नाम सिर्फ शानदार रिकॉर्ड्स और फिरकी के जादू के लिए ही नहीं, बल्कि मैदान पर उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है. जोस बटलर को 'मांकडिंग' करने से लेकर केपटाउन में DRS विवाद तक, अश्विन का करियर कई चर्चित विवादों से भरा रहा है. आइए जानते हैं अश्विन के करियर के उन 5 सबसे बड़े विवादों के बारे में...

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-17 13:39:45

Mobile Ads 1x1

Ravichandran Ashwin Birthday: रविचंद्रन अश्विन का नाम भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में लिया जाता है. 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले अश्विन का करियर शानदार रिकॉर्ड्स के साथ-साथ कुछ विवादों से भी जुड़ा रहा है. आइए जानते हैं उनके करियर के 5 चर्चित विवाद.

1. जोस बटलर का मांकडिंग रन आउट(2019)

IPL 2019 में पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट किया था. बटलर क्रीज से बाहर थे और अश्विन ने गेंद डालने से पहले गिल्लियां बिखेर दीं. आउट नियमों के मुताबिक था, लेकिन इसे लेकर ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ पर खूब बहस हुई.

2. टिम पेन से मैदान पर तीखी बहस(2021)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट में अश्विन और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच स्टंप माइक पर तीखी बातचीत सुनाई दी थी. पेन ने अश्विन को गाबा में मिलने की बात कही थी. दोनों के बीच हुई इस नोकझोंक ने काफी सुर्खियां बटोरीं.

3. डीन एल्गर DRS विवाद(2022)

केपटाउन टेस्ट में अश्विन की गेंद पर डीन एल्गर को LBW दिया गया, लेकिन DRS के बाद फैसला पलट गया. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने स्टंप माइक पर ब्रॉडकास्टर्स और DRS तकनीक को लेकर नाराजगी जाहिर की. अश्विन की टिप्पणी भी काफी चर्चा में रही.

4. अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास(2024)

दिसंबर 2024 में ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद अश्विन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया. इसके बाद उनके पिता के ‘अपमान’ वाले बयान से मामला और चर्चा में आ गया, हालांकि अश्विन ने बाद में अपने पिता के बयान पर सफाई दी.

5. डेवाल्ड ब्रेविस की CSK डील पर विवाद(2025)

IPL 2025 में अश्विन ने अपने YouTube चैनल पर डेवॉल्ड ब्रेविस को CSK द्वारा साइन किए जाने को लेकर टिप्पणी की. उनके बयान के बाद डील को लेकर सवाल उठे और CSK को सफाई देनी पड़ी. बाद में अश्विन ने भी स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत समझा गया था.

अश्विन का करियर सिर्फ विकेट और रिकॉर्ड्स की कहानी नहीं है, बल्कि कुछ ऐसे विवाद भी हैं जिन्होंने उन्हें लंबे समय तक सुर्खियों में रखा.

Tags:

MORE NEWS