<

विराट कोहली नहीं… रवींद्र जडेजा को इस बल्लेबाज पर ज्यादा भरोसा, किसका नाम लिया?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जल्द ही नया टेस्ट हेड कोच मिलने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ब्रेंडन मैकुलम की जगह संभालेंगे. फ्लेमिंग दिसंबर 2026 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं. उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबा और सफल कोचिंग करियर बिताया है.

रवींद्र जडेजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान ऐसा जवाब दिया, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जब उनसे पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी दांव पर हो और उन्हें एक बल्लेबाज़ चुनना हो, तो वह किसे चुनेंगे? इस सवाल के जवाब में जडेजा ने बिना किसी हिचकिचाहट के एमएस धोनी का नाम लिया. उन्होंने इस मामले में विराट कोहली समेत कई दिग्गज बल्लेबाज़ों को पीछे छोड़ दिया.

रवींद्र जडेजा ने साल 2009 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई थी. अपने 17 साल से ज्यादा लंबे करियर में जडेजा ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे महान खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया. वहीं आईपीएल में उन्होंने शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, ब्रेंडन मैकुलम, माइकल हसी, बेन स्टोक्स, महेला जयवर्धने और फाफ डु प्लेसिस जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ भी खेला.

धोनी के साथ रहा खास रिश्ता
रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी की जोड़ी भारतीय क्रिकेट और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद सफल रही है. जडेजा ने धोनी की कप्तानी में भारत के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेले. दोनों के बीच मैदान के बाहर भी गहरी दोस्ती है. जडेजा कई सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के उपकप्तान रहे और आईपीएल 2022 से पहले उन्होंने फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी संभाली थी.

सचिन से टेस्ट कैप मिलना सबसे यादगार पल
जडेजा ने अपने करियर के सबसे खास पल के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि साल 2012 में सचिन तेंदुलकर से टेस्ट कैप मिलना उनके जीवन का सबसे यादगार क्षण है. इसके अलावा उन्होंने 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत को अपना पसंदीदा खिताब बताया. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. जडेजा के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेटर बनना और देश के लिए बड़ी ट्रॉफी जीतना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST