Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs SL: साईं सुदर्शन हुए फिट! इस दिन टीम इंडिया को करेंगे ज्वाइन, क्या खेल पाएंगे पहला टेस्ट?

IND vs SL: साईं सुदर्शन हुए फिट! इस दिन टीम इंडिया को करेंगे ज्वाइन, क्या खेल पाएंगे पहला टेस्ट?

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिलने वाली है. युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन तेजी से फिट हो रहे हैं और जल्द ही श्रीलंका में भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं. वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं.

Written By:
Last Updated: 2026-08-05 19:19:17

Mobile Ads 1x1

भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन जल्द ही श्रीलंका में भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ सकते हैं. टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना हो गए थे, लेकिन साई सुदर्शन पैर के अंगूठे में हल्की चोट के कारण बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद 8 अगस्त को कोलंबो पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि वह 7 अगस्त से शुरू होने वाले तीन दिन के अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. अच्छी बात यह है कि साई सुदर्शन ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिर से बल्लेबाजी शुरू कर दी है और उनकी रिकवरी तेजी से हो रही है. ऐसे में उम्मीद है कि वह पहले टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट होकर टीम इंडिया के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. हालांकि, इसकी पुष्टी मैच के दिन ही हो पाएगी.

टेस्ट करियर में शानदार शुरुआत
साई सुदर्शन ने जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. अब तक वह भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनमें 383 रन बना चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का भरोसा भी मजबूत किया.

श्रीलंका दौरे पर नंबर-3 की बड़ी जिम्मेदारी
सीनियर टीम से पहले साई सुदर्शन भारत ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे. पहले अनऑफिशियल टेस्ट में उन्होंने 132 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 7 रन बनाकर नाबाद लौटे. इसके बाद गॉल में खेले गए दूसरे चार दिवसीय मैच में उन्होंने 168 रन की बेहतरीन पारी खेली और दूसरी पारी में 25 रन बनाकर नाबाद रहे. अगर वह समय पर फिट हो जाते हैं तो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. वहीं अगर फिटनेस में कोई दिक्कत आती है तो देवदत्त पडिक्कल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

MORE NEWS