Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Sarfaraz khan: सरफराज खान का तंज, सेलेक्टर्स को लपेटा, बोले- फिट नहीं बैठा, लड़ को सकता हूं…

Sarfaraz khan: सरफराज खान का तंज, सेलेक्टर्स को लपेटा, बोले- फिट नहीं बैठा, लड़ को सकता हूं…

Sarfaraz khan Instagram Post: सरफराज खान की सोशल मीडिया पोस्ट ने भारतीय टेस्ट टीम में उनकी वापसी को लेकर चर्चा बढ़ा दी है. शानदार फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड के बावजूद वह लंबे समय से टीम से बाहर हैं. अब दलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी.

Written By:
Last Updated: August 8, 2026 16:26:01 IST

Mobile Ads 1x1

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान एक बार फिर चर्चा में हैं. लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे सरफराज ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. सरफराज का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने 62 मैचों में 64.73 की औसत से रन बनाए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह भारत के लिए अब तक सिर्फ छह टेस्ट मैच खेल सके हैं. उन्होंने आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेला था.

सरफराज ने हाल में 2019 में आई तेलुगु फिल्म ‘जर्सी’ की एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, “हो सकता है कि मैं फिट न बैठूं, लेकिन मेरे पास जो कुछ भी है, उसके साथ मैं पूरी ताकत से लड़ूंगा.” उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. फैंस इसे भारतीय टीम में वापसी के लिए उनके संघर्ष से जोड़कर देख रहे हैं. सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट में शानदार 150 रन भी बनाए थे, लेकिन बाकी मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद नहीं मिली जगह
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सरफराज का 150 रन बनाना भारत के लिए कुछ अच्छी खबरों में शामिल था. हालांकि, बाकी मुकाबलों में वह सिर्फ 11 रन का सर्वोच्च स्कोर बना सके. भारत को उस सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद भी सरफराज भारतीय टीम के आसपास बने रहे, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मौका नहीं मिला. भारत वह सीरीज भी 0-2 से हार गया.

अब दलीप ट्रॉफी में दिखाएंगे दम
भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है और कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. भारत ने आखिरी बार 2017 में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेली थी और 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. सरफराज ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सात मैचों में 161 रन बनाए. अब वह आगामी दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की ओर से खेलेंगे और यहां अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी का दावा मजबूत करना चाहेंगे.

MORE NEWS