<
Categories: खेल

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद मिट्टी के बर्तन बना रहे शिखर धवन? पत्नी सोफी शाइन संग शेयर की तस्वीरें, फैन्स देख रह गए हैरान

Shikhar Dhawan Photos: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं. जिसमें वो अपनी पत्नी सोफी शाइन संग मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रहे हैं.

Shikhar Dhawan Photos: भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपनी दुल्हन के साथ जिंदगी के सुखद पल जी रहे हैं. उनके फैन्स आज भी शिखर धवन को बल्लेबादी करते हुए देखना चाहते हैं. उन्होंने इंटरनेशनल और आईपीएल करियर में धुंआधार बल्लेबाजी की हैं. जिसकी वजह से आज भी बड़े से बड़े गेंदबाज उनसे खौफ खाते हैं. इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं, अपने मजेदार वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से अपने फैन्स के करीब रहते हैं.

40 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की है. जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस पल की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा है कि मिट्टी, बातचीत और अच्छा समय. आपको क्या लगता है, बर्तन बनाने में सबसे अच्छा कौन था?

सोफी शाइन के साथ तस्वीरें की शेयर

इन तस्वीरों में शिखर धवन अपनी दूसरी पत्नी सोफी शाइन के साथ नजर आ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन वह शादी ज्यादा समय तक चली नहीं थी, 2023 में शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक हो गया था. इसके बाद उनकी मुलाकात आयरिश-बेल्जियन एंटरप्रेन्योर और प्रोड्यूसर सोफी शाइन से हुई. कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी कर ली. यह कपल अभी बहुत खुश है और खुशी-खुशी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें –  जो रूट ने क्यों ली इंग्लैंड टीम की कमान? क्या थी वजह, खुद किया खुलासा, इस शख्स को दिया क्रेडिट

शिखर धवन का करियर

शिखर धवन ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के साथ भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. वे 12 साल तक ‘ब्लू जर्सी’ में खेलते रहे. उनका आखिरी मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच था. अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान धवन ने कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 T20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 58 टेस्ट पारियों में 40.61 की औसत से 2,315 रन, 164 वनडे पारियों में 44.11 की औसत से 6,793 रन और 66 T20 पारियों में 27.92 की औसत से 1,759 रन बनाए.

इंटरनेशनल क्रिकेट में शिखर धवन के नाम कुल 24 शतक और 55 अर्धशतक दर्ज हैं. 40 साल के इस स्टार ने टेस्ट में सात शतक और पांच अर्धशतक, वनडे में 17 शतक और 39 अर्धशतक, और T20 इंटरनेशनल में 11 अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें – Preeti Pawar: कभी नहीं बनना चाहती थी बॉक्सर,आमिर खान की फिल्म ने बदली ज़िंदगी; अब भारत के लिए जीता गोल्ड

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Aaj ka Mausam 22 October: 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 22 October: उत्तर प्रदेश में तापमान गिर रहा है. ग्रामीण इलाकों में…

Last Updated: October 22, 2026 07:47:03 IST

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST

Chitrakoot viral video: अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो…चित्रकूट में शराब की दुकान पर वर्दीधारी का वीडियो वायरल, खाकी पर उठे सवाल

Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…

Last Updated: October 21, 2026 22:37:26 IST