Shikhar Dhawan Photos: भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपनी दुल्हन के साथ जिंदगी के सुखद पल जी रहे हैं. उनके फैन्स आज भी शिखर धवन को बल्लेबादी करते हुए देखना चाहते हैं. उन्होंने इंटरनेशनल और आईपीएल करियर में धुंआधार बल्लेबाजी की हैं. जिसकी वजह से आज भी बड़े से बड़े गेंदबाज उनसे खौफ खाते हैं. इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं, अपने मजेदार वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से अपने फैन्स के करीब रहते हैं.
40 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की है. जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस पल की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा है कि मिट्टी, बातचीत और अच्छा समय. आपको क्या लगता है, बर्तन बनाने में सबसे अच्छा कौन था?
सोफी शाइन के साथ तस्वीरें की शेयर
इन तस्वीरों में शिखर धवन अपनी दूसरी पत्नी सोफी शाइन के साथ नजर आ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन वह शादी ज्यादा समय तक चली नहीं थी, 2023 में शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक हो गया था. इसके बाद उनकी मुलाकात आयरिश-बेल्जियन एंटरप्रेन्योर और प्रोड्यूसर सोफी शाइन से हुई. कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी कर ली. यह कपल अभी बहुत खुश है और खुशी-खुशी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें – जो रूट ने क्यों ली इंग्लैंड टीम की कमान? क्या थी वजह, खुद किया खुलासा, इस शख्स को दिया क्रेडिट
शिखर धवन का करियर
शिखर धवन ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के साथ भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. वे 12 साल तक ‘ब्लू जर्सी’ में खेलते रहे. उनका आखिरी मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच था. अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान धवन ने कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 T20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 58 टेस्ट पारियों में 40.61 की औसत से 2,315 रन, 164 वनडे पारियों में 44.11 की औसत से 6,793 रन और 66 T20 पारियों में 27.92 की औसत से 1,759 रन बनाए.
इंटरनेशनल क्रिकेट में शिखर धवन के नाम कुल 24 शतक और 55 अर्धशतक दर्ज हैं. 40 साल के इस स्टार ने टेस्ट में सात शतक और पांच अर्धशतक, वनडे में 17 शतक और 39 अर्धशतक, और T20 इंटरनेशनल में 11 अर्धशतक लगाए हैं.
यह भी पढ़ें – Preeti Pawar: कभी नहीं बनना चाहती थी बॉक्सर,आमिर खान की फिल्म ने बदली ज़िंदगी; अब भारत के लिए जीता गोल्ड