Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा खुलासा किया है. मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाजी से लेकर मैदान के बाहर उनके स्वभाव तक, अय्यर ने इस युवा खिलाड़ी की दोहरी पर्सनालिटी से पर्दा उठाया है, जिसे जानकर फैंस भी हैरान हैं.

Written By:
Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

Mobile Ads 1x1

वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल की उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को हैरान कर रहे हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाला यह युवा खिलाड़ी असल जिंदगी में कैसा है, उसका स्वभाव कैसा है और ड्रेसिंग रूम में वह कैसा व्यवहार करता है. भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव के इस रूप पर खुलकर बात की है. श्रेयस का कहना है कि वैभव के दो अलग रूप हैं एक मैदान के अंदर और दूसरा मैदान के बाहर.

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया भर में अपनी खास पहचान बना ली है. आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह भारतीय टीम के लिए भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. मैदान पर गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव आम जिंदगी में बेहद सीधे और मासूम नजर आते हैं.

श्रेयस अय्यर ने बताया वैभव का सच

श्रेयस अय्यर ने बताया कि मैदान पर आक्रामक दिखने वाले वैभव असल जिंदगी में काफी शांत स्वभाव के हैं. श्रेयस अक्सर उनसे बातचीत करते रहते हैं. एक बातचीत के दौरान अय्यर ने कहा, ‘मैं वैभव से मैदान के बाहर की जिंदगी पर बात करता रहता हूं, क्योंकि बाकी सब तो उनसे सिर्फ क्रिकेट की ही बात करते हैं. हम सभी जानते हैं कि वह कितने प्रतिभाशाली हैं, इसलिए मैं उनसे परिवार और निजी जिंदगी के बारे में पूछना पसंद करता हूं. जब इन विषयों पर बात होती है, तो वह खुलकर अपने दिल की बात बताते हैं.’

अय्यर ने आगे कहा, ‘वह स्वभाव से बहुत शांत हैं, लेकिन जब हाथ में बल्ला आता है तो उनका एक अलग ही रूप देखने को मिलता है. वह दिल के बहुत मासूम हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि उनका सही वक्त जरूर आएगा. फिलहाल हम विश्व कप जीतने वाले अनुभवी ओपनर्स के साथ खेल रहे हैं और वे अपनी जगह के हकदार हैं. लेकिन जब भी वैभव को मौका मिलेगा, वह क्रिकेट की दुनिया पर राज करेंगे.’

भारतीय टीम ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की. वैभव सूर्यवंशी भी इस विजेता भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे.

MORE NEWS