<

T20 World Cup: साहिबाजादा नंबर-1, टॉप-5 में ईशान किशन… टी20 वर्ल्ड कप में रनों की रेस में कौन आगे? देखें लिस्ट

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर श्रीलंका के 2 बल्लेबाज शामिल हैं, जबकि ईशान किशन 5वें नंबर पर हैं.

Most Runs In T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में का लीग स्टेज लगभग खत्म हो गया है. इस टूर्नामेंट में अभी तक कई टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि अभी तक सिर्फ 1 बल्लेबाज ही 200 रन के आंकड़े को पार कर पाया है. अभी तक मौजूदा विश्व कप में 38 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. फरहान ने अभी तक लीग स्टेज में 4 पारियों में 220 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.17 का रहा है. फरहान ने हाल ही नामीबिया के खिलाफ 58 गेंदों पर शतक लगाया था. इसके अलावा उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आ चुका है. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के युवा स्टार खिलाड़ी पथुम निसंका का नाम शामिल है. पथुम निसंका ने अभी तक 4 पारियों में कुल 199 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 156.69 का रहा है. पथुम निसंका ने कुछ दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों पर नाबाद शतक लगाया था. नीचे देखें पूरी लिस्ट…

टॉप-5 में ईशान किशन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय खिलाड़ी टॉप में है. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने मौजूदा विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 4 पारियों में बल्लेबाजी करते 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान किशन के बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं. पहले ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली थी.

अन्य बल्लेबाजों का क्या हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस का नाम है. उन्होंने 4 पारियों में 124.65 की स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए हैं. इस दौरान कुसल मेंडिस के बल्ले से 3 लगातार अर्धशतक आए हैं. वहीं, इस मामले में चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम का नाम है, जिन्होंने 4 पारियों में 187.36 के स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए हैं. इस दौरान मार्करम ने 2 अर्धशतक लगाए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे ज्यादा रन

  • साहिबजादा फरहान- 220
  • पथुम निसंका- 199
  • कुसल मेंडिस- 182
  • एडेन मार्करम- 178
  • ईशान किशन- 176
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST