WWE के कई रेसलर्स में से किसी ने फिल्मों से पैसा कमाया, किसी ने कारोबार शुरू किया, तो किसी ने कंपनी में बड़े पद पर पहुंचकर अपनी संपत्ति बढ़ाई. आइए जानते हैं WWE इतिहास के 5 सबसे अमीर रेसलरों के बारे में.
विंस मैकमोहन: विंस मैकमैहन WWE इतिहास के सबसे अमीर रेसलर हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 3.5 अरब डॉलर (लगभग 35000 करोड़) बताई जाती है. विंस ने WWE को एक छोटी कंपनी से दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बना दिया. उन्होंने कई बड़े कार्यक्रम शुरू किए और WWE को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया.
द रॉक: ड्वेन जॉनसन, जिन्हें पूरी दुनिया द रॉक के नाम से जानती है, इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ डॉलर है. द रॉक ने WWE छोड़ने के बाद हॉलीवुड में कदम रखा और दुनिया के सबसे बड़े फिल्म सितारों में शामिल हो गए. फिल्मों के अलावा उन्होंने अपने कारोबार और विज्ञापनों से भी खूब पैसा कमाया.
ट्रिपल एच: ट्रिपल एच की कुल संपत्ति करीब 19 से 25 करोड़ डॉलर के बीच है. उन्होंने लंबे समय तक WWE में रेसलिंग की और कई बार चैंपियन बने. बाद में वह कंपनी के बड़े अधिकारी भी बने. ट्रिपल एच ने पर्दे के पीछे काम करते हुए भी काफी पैसा कमाया.
जॉन सीना: जॉन सीना भी WWE के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 8 से 32 करोड़ डॉलर के बीच बताई जाती है. जॉन सीना ने रेसलिंग के साथ-साथ फिल्मों, टीवी कार्यक्रमों और विज्ञापनों में भी काम किया. आज वह हॉलीवुड में भी एक बड़ा नाम बन चुके हैं.
ब्रॉक लैसनर: ब्रॉक लैसनर इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 2.5 करोड़ डॉलर है. ब्रॉक ने WWE में शानदार सफलता हासिल की. इसके अलावा उन्होंने यूएफसी में भी लड़ाई लड़ी और वहां से भी काफी पैसा कमाया. ब्रॉक कम मुकाबले लड़ते हैं, लेकिन हर मुकाबले के लिए बड़ी रकम लेते हैं.