<

बेंगलुरु में आया था रनों का तूफान, जब चिन्नास्वामी में आखिरी बार भिड़े थे RCB-SRH; टूटे थे कई रिकॉर्ड

RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम IPL 2026 का ओपनिंग मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु में खेलने वाली है. आखिरी बार ये दोनों टीमें साल 2024 में बेंगलुरु में आमने-सामने आई थीं, जिसमें IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना था.

RCB vs SRH IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन यानी 19वें एडिशन की शुरुआत मार्च के अंत से होने से जा रही है. 28 मार्च को आईपीएल के नए सीजन का पहला मैच खेला जाएगा. IPL 2026 का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. वहीं, पैट कमिंस की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम बेंगलुरु में दो साल पुराना इतिहास दोहराने के इरादे से उतरेगी. दरअसल, साल 2024 में आखिरी बार बेंगलुरु में RCB और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले में बेंगलुरु में रनों का तूफान आया था, जिसमें कई बड़े रिकॉर्ड उड़ गए थे. ऐसे में आइए जानते हैं उस मुकाबले में क्या हुआ था…

बेंगलुरु में RCB-SRH की ऐतिहासिक भिड़ंत

सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी बार IPL 2024 में मुकाबला खेला था. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) को 25 रनों से हराया था. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 287 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 41 गेंदों पर 102 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 9 चौके लगाए थे. हेड के अलावा अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 34 रन बनाए थे, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों पर 67 रनों की आतिशी पारी खेली थी. वहीं, एडन मार्करम ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए थे. फिर आखिर में अब्दुल समद ने सिर्फ 10 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के सामने 288 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया.

आरसीबी ने दी कड़ी टक्कर

आरसीबी की टीम 288 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो लगभग असंभव लग रहा था. हालांकि इसके बावजूद आरसीबी ने हैदराबाद की टीम को कड़ी टक्कर दी. आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने 20 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि फाफ डु प्लेसिस ने 28 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई. विल जैक्स 7, रजत पाटीदार 9 और सौरव चौहान 0 के स्कोर पर ही आउट हो गए. फिर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभाला. कार्तिक ने 35 गेंदों पर 83 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. आखिर में अनुज रावत ने भी 14 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए, लेकिन आरसीबी 20 ओवर में सिर्फ 262 रन ही बना पाई. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 25 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

IPL 2026 के ओपनिंग मैच में होगी टक्कर

IPL 2026 के ओपनिंग मैच में ही आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होने वाली है. यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में फैंस को पहले दिन ही एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस मैच में हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की ज्यादा संभावना है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST