Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL Records: किस टीम ने खेला सबसे ज्यादा फाइनल? MS धोनी की CSK नंबर-1, RCB-MI का क्या हाल

IPL Records: किस टीम ने खेला सबसे ज्यादा फाइनल? MS धोनी की CSK नंबर-1, RCB-MI का क्या हाल

IPL Records: आरसीबी ने 5वीं बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इससे पहले आरसीबी 4 फाइनल खेल चुकी है, जिसमें सिर्फ एक बार जीतकर ट्रॉफी उठाई है. देखें सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमों की लिस्ट...

Written By:
Last Updated: May 27, 2026 13:48:07 IST

Mobile Ads 1x1

IPL Records: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी जगह बना ली है. रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी वाली आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया. अब आरसीबी 31 मई को फाइनल का मैच खेलेगी, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में 5वीं बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है.

पिछले 18 सालों में आरसीबी ने कुल 4 फाइनल खेले हैं, जिनमें सिर्फ एक बार जीत हासिल कर खिताब उठाया था. अब फैंस के मन में सवाल है कि आखिर किस टीम ने आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेले हैं. ऐसे में आपको बता दें आरसीबी इस मामले में तीसरे नंबर पर आती है. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI) की टीम इस मामले में आरसीबी से आगे है.

किसने खेले सबसे ज्यादा फाइनल?

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल खेला है. इस दौरान सीएसके ने 5 बार फाइनल जीतकर ट्ऱॉफी उठाई है. वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) दूसरे नंबर पर है. मुंबई ने कुल 6 बार आईपीएल फाइनल खेला, जिसमें से 5 बार जीत हासिल की है. इस मामले में आरसीबी ने केकेआर को पछाड़ते हुए तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम अपना 5वां फाइनल मैच खेलने के लिए उतरेगी. वहीं, 3 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 4 बार फाइनल का मुकाबला खेला है. इसके अलावा सनराजइर्स हैदराबाद ने 3 बार फाइनल खेला है, जिसमें एक जीत हासिल कर ट्रॉफी उठाई है.

  • 10 फाइनल- चेन्नई सुपर किंग्स
  • 6 फाइनल- मुंबई इंडियंस
  • 5 फाइनल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 4 फाइनल- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 3 फाइनल- सनराइजर्स हैदराबाद

आरसीबी ने कब-कब खेला फाइनल?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल इतिहास में अभी तक 4 फाइनल के मुकाबले खेले हैं. पहली बार साल 2009 में आरसीबी ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन डेक्कन चार्जर्स से हार का सामना करना पड़ा था. फिर 2011 में आरसीबी ने फाइनल तक का सफर तय किया, जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिली. इसके बाद साल 2016 में आरसीबी फिर से फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली. फिर आखिरकार आरसीबी ने 2025 में फाइनल में जगह बनाई और पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी उठाई है. अब आरसीबी ने आईपीएल 2026 में भी फाइनल में अपनी जगह ली है.

MORE NEWS