<

Amir Jangoo: कौन हैं आमिर जांगू? रिचर्ड्स-लारा भी नहीं कर सके किया ऐसा कारनामा, चर्चा में आया पाकिस्तान कनेक्शन!

Who is Amir Jangoo: कौन हैं आमिर जांगू, जिन्होंने गुवाहाटी के मैदान पर सिर्फ 70 गेंदों में शतक ठोककर भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं? डेब्यू मैच में ही सेंचुरी जमाने वाले इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज का संघर्ष, जानिए लोकल क्रिकेट से उठकर इंटरनेशनल क्रिकेट में गदर मचाने वाले आमिर जांगू की पूरी और अनकही कहानी.

क्रिकेट के इतिहास में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की एक अलग ही चमक रही है. वेस्टइंडीज़ के नए स्टार बल्लेबाज आमिर जांगू ने भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाया है. भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जांगू ने अकेले दम पर भारतीय गेंदबाजों की क्लास लगा दी. उन्होंने सिर्फ 70 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और कुल 77 गेंदों में 114 रनों की आतिशी पारी खेली.

गुवाहाटी के मैदान पर भारतीय गेंदबाजों पर हुए इस हमले के बीच आमिर जांगू का नाम हर किसी की जुबान पर है. वेस्टइंडीज़ के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों की परेशानी बढ़ा दी. लोकल और घरेलू क्रिकेट से शुरुआत करने वाले जांगू ने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी खास पहचान बना ली है.

भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने वाले विंडीज के 6 बल्लेबाज

Screenshot 20260930 181045

कौन हैं आमिर जांगू?

आमिर जांगू का जन्म 14 जुलाई 1997 को त्रिनिदाद के सेंट जेम्स में हुआ था. वह बाएं हाथ से विस्फोटक बल्लेबाजी करने के साथ-साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालते हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने वेस्टइंडीज़ की राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई है. वह घरेलू क्रिकेट में त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड फोर्स और जमैका तल्लावाज जैसी टीमों की तरफ से खेल चुके हैं. सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, जहाँ वह आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ परिस्थिति के हिसाब से खेलने की कला में माहिर हैं.

डेब्यू मैच में ही ठोक दिया था शतक

आमिर जांगू ने अपने हुनर का जलवा पहले ही मैच में दिखा दिया था. उन्होंने वेस्टइंडीज़ के लिए अपने डेब्यू वनडे मैच में ही शतक जड़ दिया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अपने पहले ही मैच में शतक लगाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात होती है. इस पारी से उन्होंने साबित कर दिया था कि घरेलू क्रिकेट में उनका नाम यूँ ही नहीं चमक रहा था.

इसके बाद अब उन्होंने गुवाहाटी में भारत के खिलाफ एक और धमाकेदार शतक बनाकर अपनी काबिलियत साबित की है. मजबूत भारतीय गेंदबाजी के सामने दबाव में खेलकर शतक बनाना यह दिखाता है कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं.

माता-पिता का मिला पूरा साथ

आमिर जांगू की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता, एंथनी जांगू और सुल्ताना जांगू का बहुत बड़ा हाथ रहा है. बचपन से ही बेटे का क्रिकेट के प्रति जुनून देखकर उन्होंने उसे पूरा सहयोग और संसाधन दिए. परिवार के इस साथ की वजह से ही जांगू क्रिकेट में अनुशासन और मेहनत बनाए रख सके.

लोकल स्तर से शुरुआत कर घरेलू टीमों में जगह बनाना और फिर वेस्टइंडीज़ की मुख्य टीम तक पहुँचना आसान नहीं था. आपको बता दें कि आमिर जांगू के पूर्वज पाकिस्तान से आकर वेस्टइंडीज़ में बस गए थे.

गुवाहाटी में रचा नया इतिहास

गुवाहाटी में खेली गई यह शतकीय पारी आमिर जांगू के करियर का एक नया और बड़ा मोड़ है. भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सिर्फ 70 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक बनाना उनके लिए बहुत मायने रखता है.

घरेलू क्रिकेट की कड़ी मेहनत से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के डेब्यू पर शतक और अब भारत के खिलाफ यह बड़ी पारी जांगू का यह सफर दिखाता है कि अगर मेहनत और लगन हो तो कोई भी खिलाड़ी ऊँचाइयों को छू सकता है. अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती इस फॉर्म को लगातार बनाए रखने की होगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST

Chitrakoot viral video: अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो…चित्रकूट में शराब की दुकान पर वर्दीधारी का वीडियो वायरल, खाकी पर उठे सवाल

Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…

Last Updated: October 21, 2026 22:37:26 IST

दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दोस्त को बचाने आए 9वीं के छात्र की मौत; हिरासत में चार नाबालिग

Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…

Last Updated: October 21, 2026 22:30:14 IST