<

UP Crime: मांग में सिंदूर भरते ही बदल गया खेल! नाबालिग पर बुर्का पहनने और कलमा पढ़ने का दबाव

UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है. इसमें बताया गया है कि उसकी मांग में जबरन सिंदूर भरकर शादी की. इसके बाद ब्लैकमेल किया गया और धर्म बदलने का दबाव बनाया गया.

UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक युवती ने पुलिस के सामने शिकायत रखी है. उसने बताया कि उससे जबरन शादी की गई. कथित तौर पर ब्लैकमेल किया गया. इतना ही नहीं युवती ने धर्म बदलने का दबाव और धमकियों के गंभीर आरोप लगाए हैं. मलिहाबाद क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि करीब चार साल पहले, जब वह नाबालिग थी, एक युवक ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. इस घटना की तस्वीर लेकर अपने पास रख ली. बाद में इसी तस्वीर को लेकर उसे कथित तौर पर डराया-धमकाया गया.

पीड़िता के मुताबिक, यह सिलसिला यहीं नहीं रुका. उसने आरोप लगाया कि तस्वीर सामने लाने की धमकी देकर आरोपी लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा. युवती का कहना है कि वह डर की वजह से उस समय किसी के सामने अपनी बात नहीं रख सकी.

एक तस्वीर बनी डर की वजह

शिकायत के अनुसार, साल 2021 में युवती 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी. इसी दौरान आरोपी शाहनवाज ने कथित तौर पर उसे अकेला पाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. उसने इस दौरान तस्वीर भी ले ली. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो तस्वीर सार्वजनिक करने और जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई. इसी डर के कारण वह काफी समय तक चुप रही. युवती ने पुलिस को बताया कि बाद में इसी बात का फायदा उठाकर उसे लगातार परेशान किया गया.

धर्म बदलने का भी लगाया आरोप

युवती ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि उस पर हिंदू धर्म छोड़ने का दबाव बनाया गया. आरोप है कि उसे बुर्का पहनने, कलमा पढ़ने और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा बंद करने के लिए कहा गया. जब उसने इन बातों को मानने से इनकार किया तो कथित तौर पर उसे धमकियां दी गईं. युवती का दावा है कि आरोपी पक्ष के कुछ अन्य लोग भी इस दबाव में शामिल थे.

परिवार को भी धमकाने का आरोप

मामला तब और गंभीर हो गया जब परिवार ने इसका विरोध किया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के भाई सिराज और शाहरुख भी उसके घर पहुंचे और परिवार के साथ अभद्रता की. शिकायत में मौलाना को बुलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. काफी समय तक डर में रहने के बाद युवती ने 23 सितंबर को मलिहाबाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसीपी ज्ञानेन्द्र सिंह को जांच की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: Noida Sleeper Bus Rape Case: 11 ट्रैफिक चालान, CCTV कैमरा बंद; खिड़कियों पर पर्दे; 398 पन्नों की चार्जशीट; दिल्ली स्लीपर बस कांड में बड़ा खुलासा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IDT विद्यार्थियों ने डेनिम में रचा नवरात्रि का नया अंदाज़

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: Institute of Design & Technology (IDT), Surat के विद्यार्थियों ने इस…

Last Updated: September 30, 2026 19:22:16 IST

2026 के कॉर्पोरेट वर्कर की कहानी कहता है 55 साल पुराना ये गाना, राजेश खन्ना और किशोर कुमार ने रचा था इतिहास

Bollywood Evergreen Song: बॉलीवुड में लगभग हर तरीके की सिचुएशन के लिए गाने हैं. आज…

Last Updated: September 30, 2026 18:57:53 IST

आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से झटका, अस्थायी जमानत अर्जी खारिज, पत्नी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर सकेंगे बात

Asaram temporary bail plea rejected : गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की पत्नी से मिलने के…

Last Updated: September 30, 2026 18:55:38 IST

John Campbell ने किया ऐसा कमाल, क्रिस गेल का 24 साल पुराना रिकॉर्ड हो गया ध्वस्त! खेली 101 रनों की तूफानी पारी

John Campbell: गुवाहाटी में जा रहे दूसरे वनडे में जॉन कैंपबेल ने भारतीय गेंदबाजों की…

Last Updated: September 30, 2026 18:55:05 IST

UP Crime: दहेज विवाद में घर बना जंग का मैदान, कमरे में बंद कर मायके वालों को पीटा

UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 30, 2026 18:51:37 IST

UP Crime: सड़क पर जबरन कार में बैठाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर…; मथुरा में FIR दर्ज

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 30, 2026 18:17:50 IST