Yuzvendra Chahal Retirement: भारत के प्रमुख स्पिनरों में से एक युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने इस फैसले की जानकारी दी. साथ ही, वे फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से तो तुरंत संन्यास ले रहे हैं, लेकिन सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. 36 साल के युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच नॉर्थम्प्टन (Northamptonshire County Cricket Club) शायर के लिए खेला था.
इंस्टा पोस्ट पर शेयर की जानकारी
युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘जब मैंने पहली बार अपने हाथ में क्रिकेट की गेंद पकड़ी थी, तो मैं बहुत उत्साहित था. 10 साल की उम्र में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे खेल से इतना लगाव हो जाएगा.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे लिए रेड-बॉल क्रिकेट सिर्फ़ एक तरह का क्रिकेट नहीं था. इस फ़ॉर्मेट में मैंने धैर्य, व्यक्तित्व, दृढ़ता और घंटों तक मैदान पर डटे रहने और हर रन और हर विकेट के लिए संघर्ष करने का असली आनंद सीखा.’
‘बेहद संतुष्ट और आभारी हूं’ – चहल
उन्होंने आगे लिखा कि ‘लॉर्ड्स में अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच खेलना. इन शब्दों को कहते हुए मैं भावुक हो जाता हूं, क्योंकि देश के लिए टेस्ट कैप जीतना हमेशा से मेरा सपना रहा है, जो कई सालों से मेरे मन में था. वह सपना भले ही पूरा नहीं हुआ, लेकिन मुझे इस सफ़ में मिले हर मौके के लिए मैं बेहद संतुष्ट और आभारी हूं.’ उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.
‘भूख अभी भी जिंदा है’ – चहल
उन्होंने कहा, ‘रेड बॉल ने मुझे मेरी ज़िंदगी की कुछ सबसे खूबसूरत यादें दी हैं और कोई भी मुझसे उन्हें छीन नहीं सकता. लेकिन मैं अभी थका नहीं हूं. देश के लिए खेलने की भूख अभी भी जिंदा है. मुझमें अभी भी क्रिकेट बाकी है, मेरा यही मानना है और मैं वनडे और टी20 में दोबारा मौका पाने के लिए अपना सब कुछ लगा दूंगा.’उन्होंने अपने पूरे सफर के दौरान समर्थन, भरोसा और विश्वास के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, रणबीर सिंह महेंद्र सर और अनिरुद्ध सिंह चौधरी सर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि ‘पहली रेड बॉल पकड़ने से लेकर अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच खेलने तक का 10 साल का सफ़र वाकई अद्भुत और यादगार रहा है’.
ये भी पढ़ें: KL Rahul To Play Ranji Trophy: न्यूजीलैंड से पहले बड़ी तैयारी! रणजी में कर्नाटक के लिए खेलेंगे KL Rahul; फॉर्म में लौटने का मास्टरप्लान
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में युजवेंद्र चहल का शानदार प्रदर्शन
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में युजवेंद्र चहल ने 49 मैचों में 148 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने कई बार एक पारी में पांच या उससे ज़्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. उन्होंने 8 बार एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 44 रन देकर 6 विकेट लेना था, और एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 99 रन देकर 9 विकेट लेना था.
ये भी पढ़ें: IND VS WI: कोच गौतम गंभीर को कैसी लगती है शुभमन गिल की कप्तानी? खुद किया खुलासा; क्या होने वाला है टीम में बदलाव