Live TV
Search
Home > खेल > KL Rahul To Play Ranji Trophy: न्यूजीलैंड से पहले बड़ी तैयारी! रणजी में कर्नाटक के लिए खेलेंगे KL Rahul; फॉर्म में लौटने का मास्टरप्लान

KL Rahul To Play Ranji Trophy: न्यूजीलैंड से पहले बड़ी तैयारी! रणजी में कर्नाटक के लिए खेलेंगे KL Rahul; फॉर्म में लौटने का मास्टरप्लान

KL Rahul To Play Ranji Trophy: केएल राहुल रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलेंगे. टीम 11 अक्टूबर को आंध्र के खिलाफ खेलेगी. राहुल न्यूजीलैंड टेस्ट दौरे से पहले तैयारी के लिए यह मैच खेलेंगे.

Written By:
Last Updated: 2026-10-02 13:23:54

Mobile Ads 1x1

KL Rahul To Play Ranji Trophy: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अब रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. उन्हें कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है. कर्नाटक की टीम 11 अक्टूबर से आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपने रणजी सीजन की शुरुआत करेगी. यह मैच विजयवाड़ा में खेला जाएगा. बताया जा रहा है कि राहुल टेस्ट क्रिकेट की तैयारी के लिए यह मैच खेल सकते हैं. भारत को जल्द ही न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसी तैयारी के लिए राहुल रणजी में खेलकर अपनी लय पाना चाहते हैं.

15 सदस्यीय टीम का ऐलान

कर्नाटक ने गुरुवार को आंध्र के खिलाफ मैच के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया. टीम में केएल राहुल के साथ तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी जगह मिली है. हालांकि प्रसिद्ध की फिटनेस पर अभी सवाल है, क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. बीसीसीआई ने ऐसा ही फैसला वॉशिंगटन सुंदर के लिए भी लिया है. बोर्ड ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से रिलीज कर दिया है, ताकि वह तमिलनाडु के लिए रणजी मैच खेल सकें और न्यूजीलैंड दौरे से पहले रेड बॉल क्रिकेट की प्रैक्टिस कर लें.

नए कोच और नए कप्तान के साथ उतरेगी कर्नाटक

कर्नाटक पिछले साल रणजी ट्रॉफी की उपविजेता रही थी. इस बार टीम नए कोचिंग स्टाफ के साथ मैदान में उतरेगी. पूर्व तेज गेंदबाज आर विनय कुमार टीम के कोच होंगे. वहीं, युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण को कप्तान बनाया गया है. वह देवदत्त पडिक्कल की जगह कप्तानी करेंगे.टीम के अनुभवी गेंदबाज वैसाख विजयकुमार और विद्वथ कावेरप्पा अभी चोट से उबर रहे हैं, इसलिए युवा गेंदबाजों पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी. इसी बीच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को भी कर्नाटक की जूनियर टीम में चुना गया है. वह अलूर में विदर्भ के खिलाफ कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में खेलेंगे.

ये भी पढ़ें:  ICC ODI World Cup 2027: 57 मैच, 12 टीमें और दो ग्रुप, 50 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ; देखें पूरा शेड्यूल

कर्नाटक की पूरी टीम

रविचंद्रन स्मरण (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, मयंक अग्रवाल, ए गौतम, केवी अनीश, श्रेयस गोपाल, कृतिथ कृष्णा, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा, अभिलाष शेट्टी, मानवंत कुमार, एलआर कुमार, रितेश भाटकल और केएल श्रीजिथ.

ये भी पढ़ें: IND VS WI: तीसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; गंभीर की बढ़ सकती है टेंशन

MORE NEWS