Live TV
Search
Home > क्रिकेट > जहीर खान को ही क्यों चुना CSK ने? हेड कोच की रेस में थे ये दिग्गज, हसी-द्रविड़ से बदानी तक के नाम पर हुई चर्चा

जहीर खान को ही क्यों चुना CSK ने? हेड कोच की रेस में थे ये दिग्गज, हसी-द्रविड़ से बदानी तक के नाम पर हुई चर्चा

Zaheer Khan CSK Head Coach: जहीर खान को CSK ने IPL 2027 के लिए नया हेड कोच बनाया है. लेकिन सवाल यह है कि चेन्नई ने जहीर पर ही भरोसा क्यों जताया? 2011 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन से लेकर IPL और मुंबई इंडियंस के क्रिकेट ऑपरेशंस में काम करने तक, जहीर के अनुभव की पूरी कहानी जानिए. साथ ही, उनसे पहले हेड कोच की रेस में किन दिग्गज नामों की चर्चा थी और आखिर CSK ने जहीर को क्यों चुना.

Written By:
Last Updated: September 21, 2026 19:42:22 IST

Mobile Ads 1x1

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बड़ा फैसला लिया है. भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को आईपीएल 2027 सीजन के लिए टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. फ्रैंचाइजी ने भविष्य की रणनीतियों और लंबे समय के मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए जहीर खान को यह जिम्मेदारी सौंपी है. वह इस पद पर स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे.

CSK ने जहीर खान को ही क्यों चुना?

अब सवाल उठता है कि CSK ने जहीर खान को ही क्यों चुना? इसकी वजह सिर्फ उनका नाम या टीम इंडिया के लिए खेला शानदार करियर नहीं है. जहीर के पास करीब 14 साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है. उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट में 311, 200 वनडे में 282 और 17 टी20 इंटरनेशनल में 17 विकेट लिए हैं. 2011 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत में भी जहीर की बड़ी भूमिका रही थी और वह टूर्नामेंट में 21 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. यानी बड़े मुकाबलों का दबाव वह खिलाड़ी के तौर पर अच्छी तरह समझते हैं.

इसके अलावा IPL में भी जहीर का करीब एक दशक का अनुभव रहा है. वह मुंबई इंडियंस के क्रिकेट ऑपरेशंस का हिस्सा रहे और टीम के 2019 और 2020 में लगातार दो खिताब जीतने के दौरान अहम भूमिका निभाई. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मेंटर के तौर पर भी काम किया. ऐसे में CSK के लिए जहीर सिर्फ एक पूर्व तेज गेंदबाज नहीं, बल्कि खिलाड़ी, रणनीति और ड्रेसिंग रूम, तीनों का अनुभव रखने वाला नाम हैं. शायद यही वजह है कि चेन्नई ने फ्लेमिंग के बाद टीम की अगली पारी के लिए उन पर भरोसा जताया है.

जहीर से पहले इन नामों पर थी चर्चा

जहीर खान के नाम पर मुहर लगने से पहले CSK के नए हेड कोच की रेस में कई बड़े नामों की चर्चा थी. सबसे ज्यादा चर्चा हेमंग बदानी की हुई, जिन्हें फ्लेमिंग के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर फ्रंट-रनर बताया जा रहा था. इसके अलावा CSK के पुराने खिलाड़ी और मौजूदा बैटिंग कोच माइकल हसी, पूर्व CSK खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम, भारत के और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के नाम भी सामने आए. कुछ रिपोर्ट्स में ईयोन मॉर्गन और अल्बी मॉर्केल जैसे विदेशी नामों का भी जिक्र हुआ था. यानी जहीर की नियुक्ति से पहले चेन्नई के सामने अनुभव और टीम से पुराने जुड़ाव वाले कई विकल्प मौजूद थे, लेकिन आखिरकार फ्रेंचाइजी ने जहीर के अनुभव और काम पर भरोसा जताया.

MORE NEWS