Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > वैशाली में भीषण डकैती, रात के अंधेरे में की बमबाजी; फिर आभूषण दुकानदार के घर में बोला धावा

वैशाली में भीषण डकैती, रात के अंधेरे में की बमबाजी; फिर आभूषण दुकानदार के घर में बोला धावा

Bihar Vaishali Robbery: बिहरा के वैशाली जिले में आभूषण व्यवसायी रंजीत कुमार के घर पर सोमवार रात करीब 12:40 बजे हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया और चोरी कर ली.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 21, 2026 14:36:34 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar Vaishali Robbery Case: बिहार के वैशाली जिले के महनार प्रखंड के प्रमानन्दपुर ब्रह्म स्थान के पास बीती रात करीब 12:40 बजे स्वर्ण व्यवसायी रंजीत कुमार साह के घर पर 17 से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया. बदमाशों ने बम और गोलीबारी कर दहशत फैलाते हुए मेन गेट, गोदरेज और कमरों के ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया और परिवार के लोगों को बंधक बना लिया.

डकैतों ने सोना-चांदी, करीब 50 हजार रुपये नगद और अन्य कीमती सामान लूट लिया. इस दौरान हुए बम विस्फोट में रितिक कुमार के हाथ में चोट आई, जबकि शिव प्रसाद पासवान के पैर में छर्रा लगने से वे घायल हो गए। एक अन्य व्यक्ति को भी बंधक बनाया गया.

गमछा और मास्क से चेहरा ढंके हुए थे सभी अपराधी

सभी अपराधी गमछा और मास्क से चेहरा ढंके हुए थे, जिससे पहचान नहीं हो सकी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इस बीच ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. इस मामले पर ग्रामीणों ने लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस करीब 2 घंटे मौके पर पहुंची. उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में बदमाशों का गांव में प्रवेश, बम धमाके और घंटों तक लूटपाट होना पुलिस की गश्ती और खुफिया तंत्र की बड़ी विफलता को दर्शाता है.

पूर्व मुखिया अभय कुमार ने क्या बताया?

पूर्व मुख‍िया अभय कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना आजतक नहीं देखे. पुलिस को लगातार घर के लोग कॉल करते रहे. कहा गया कि सुबह में आएंगे. पता नहीं पुलिस को क्‍या हो गया है. क्‍या लोगों के मारे जाने पर पुलिस पहुंचेगी. यह अत्‍यंत चिंताजनक है. इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि इस पूरी घटना में घायल रंजीत कुमार और सुरेश शाह का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया है.

महनार एसडीपीओ ने क्या कहा?

डकैती की इस घटना पर महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है. घर और गेट के टूटे होने की पुष्टि हुई है. इसके अलावा, बम विस्फोट की बात भी सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

इसके अलावा, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ स्थानीय लोगों के शामिल होने की आंशका जताई गई है. सीसीटीवी फुटेज में करीब 5 संदिग्ध नजर आ रहे हैं.

MORE NEWS