<

घर चलो तुमको…वरमाला के दौरान दूल्हे ने ऐसा क्या कहा? दुल्हन ने शादी से कर दिया इन्कार

Bihar Shaadi Viral News: बिहार के वैशाली जिले में वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को कहा कि घर चलो मैं तुमको ठीक कर दूंगा. इसके बात से आहत होकर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया.

Vaishali Shaadi News: बिहार के वैशाली में एक दुल्हन दूल्हे से धमकी मिलने के बाद भड़क गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया. इस घटना के बाद बारातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई.

पुलिस स्टेशन पर दुल्हन की मौसी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से कहा था कि शादी के बाद घर आना, मैं तुम्हें सीधा कर दूंगा. इस टिप्पणी के बाद दुल्हन गुस्से से आगबबूला हो गई और उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया.

दुल्हन के कमरे में घूस गए दूल्हे पक्ष के युवक

जंदाहा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरनिया गांव के रामचंद्र राम के बेटे कुंदन कुमार की शादी कुतुबपुर के विजय राम की बेटी मौसम कुमारी के साथ तय हुई थी. दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंचा और सब कुछ सुचारू रूप से चलता दिख रहा था. दूसरी तरफ वरमाला की रस्म की तैयारियां चल रही थीं, तभी अचानक दूल्हे पक्ष के कई युवक दुल्हन के कमरे में जबरन घुस गए. उन्हें बाहर जाने के लिए कहने के बावजूद उन्होंने निकलने से इनकार कर दिया. नतीजतन, उन युवकों को दुल्हन के कमरे से जबरदस्ती बाहर धकेल दिया गया.

बराती और घराती के बीच हुई मारपीट

बारात के साथ आए मेहमानों ने तब हिंसा शुरू कर दी. दोनों पक्षों के बीच भीषण झड़प हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए. कहासुनी के दौरान लाठियों और कुर्सियों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कई कुर्सियां ​​टूट गईं. इसके अलावा, बारात की एक बोलेरो, एक अर्टिगा और दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. हिंसा देखकर दूल्हा भड़क गया और वरमाला के दौरान उसके दुल्हन से कहा कि शादी के बाद घर आना और मैं तुम्हें सबक सिखाऊंगा.

दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

इस बीच, हिंसा की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिद्दूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई. पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बाद दूल्हा शादी करने के लिए मान गया. लेकिन दुल्हन ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इस पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कुछ युवक दुल्हन के कमरे में घुस गए. एसडीपीओ ने इस बात की पुष्टि की कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है और साथ ही यह भी कहा कि शादी के संबंध में अब अंतिम फैसला सामाजिक स्तर पर सामुदायिक मध्यस्थता के माध्यम से लिया जाएगा.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच हादसा, करंट लगने से 3 की मौत; 10 से ज्यादा झुलसे

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो…

Last Updated: October 21, 2026 21:58:57 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण राजयोग, 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन से करियर तक मिलेंगे मौके

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस…

Last Updated: October 21, 2026 21:25:19 IST

फ्लैट से आ रही थी बदबू, अंदर पंखे से लटका मिला महिला का शव; सुसाइड नोट से खुला राज

Assam Crime News: गुवाहाटी के एक फ्लैट में 29 वर्षीय महिला का शव मिलने से…

Last Updated: October 21, 2026 21:11:30 IST

India vs New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार की स्विंग का दिखेगा दम? BCCI ने शेयर किया वीडियो, वापसी पर नजरें

India vs New Zealand T20 series: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नेट्स पर गेंदबाजी…

Last Updated: October 21, 2026 21:05:11 IST

20 दिन मुंबई में रहे, फिर हुई रेकी? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, कोटा से पकड़े गए 3 शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी…

Last Updated: October 21, 2026 20:57:38 IST

नमक, तेल या लोहा…ज्योतिष की मान्यताओं में इन 4 चीजों के लेनदेन को लेकर क्यों बरतते हैं सावधानी?

Vastu Shastra: भारतीय धार्मिक परंपराओं और ज्योतिषीय मान्यताओं में कुछ रोजमर्रा की वस्तुओं के लेनदेन…

Last Updated: October 21, 2026 20:31:16 IST