<
Categories: क्रिकेट

PBKS vs LSG Predicted XI: पंजाब में होगा बड़ा बदलाव? कूपर कोनोली बाहर, इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री! दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

PBKS vs LSG Predicted Playing XI: आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच भिड़ंत होगी. जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11, जरूरी बदलाव और मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.

PBKS vs LSG Predicted XI: आज यानी 19 अप्रैल को IPL 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में खेला जाएगा. एक तरफ पंजाब की टीम इस वक्त जीत के रथ पर सवार है, वहीं लखनऊ की कोशिश अपनी लय वापस पाने की होगी.

कैसा रहा है अब तक का सफर?

पंजाब के लिए यह सीजन अब तक किसी सपने जैसा रहा है. अपने 5 मैचों में से 4 जीतकर वे पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर बने हुए हैं. पिछले मैच में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टीम के हौसले बुलंद हैं. लखनऊ के लिए अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 5 मैचों में केवल 2 जीत के साथ टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. पिछले मुकाबले में बेंगलुरु (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद लखनऊ आज वापसी करना चाहेगी.

दोनों टीमों संभावित प्लेइंग-11 (Predicted XI)

दोनों टीमों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. विशेष रूप से पंजाब की टीम में कूपर कोनोली की जगह मिचेल ओवेन की एंट्री हो सकती है, वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी पर सबकी नजरें टिकी होंगी.

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), पी आर्या, कूपर कोनोली/मिचेल ओवेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल

लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG): मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, जॉर्ज लिंडे, अब्दुल समद, आवेश खान, पी यादव, मोहम्मद शमी।

मैच की अहम जानकारी

  • तारीख: 19 अप्रैल, 2026 (रविवार)
  • स्थान: PCA न्यू क्रिकेट स्टेडियम, तिरा (मुल्लांपुर)
  • समय: शाम 7:30 बजे से
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST

GRP कर्मियों ने गुटखा मिलने पर एक व्यक्ति से लूटे 6,000 रुपये, वीडियो बनाने पर हो गए फरार, करतारपुर स्टेशन पर हुई घटना

एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…

Last Updated: October 1, 2026 18:17:40 IST

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST