Nana Patekar: 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने...' नाना पाटेकर का ये डायलॉग आपने रील्स में कभी ना कभी जरूर देखा होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि क्रांतिवीर फिल्म का यह सीन बिना प्लान के शूट हुआ था.
नाना पाटेकर
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की फिल्म क्रांतिवीर 1994 में रिलीज हुई थी. मेहुल कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों के जहन में है. खासकर नाना पाटेकर का ‘आ गए मेरी मौत का…’. इस सीन को लेकर खुद अभिनेता ने बताया कि यह दृश्य शूट करने का कोई प्लान नहीं था. जानिए फिर कैसे बना यह सीन.
अभिनेता नाना पाटेकर ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने कहा कि ‘क्रांतिवीर’ का आखिरी का सीन जो था वो लिखा
हुआ ही नहीं है. आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने, उसे तो ऐसे ही बोल दिया था. फिल्म के क्लाइमैक्स सीन से पहले नाना पाटेकर बीमार हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके दूसरे दिन ही उस सीन की शूटिंग होनी थी. फिल्म के डायरेक्टर मेहुल कुमार अभिनेता ने मिलने पहुंचे और उनसे नाना पाटेकर ने कहा कि वो तय समय पर ही क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग करेंगे. इसके बाद अभिनेता ने अस्पताल से छुट्टी ले ली.
उस सीन के लिए डायरेक्टर ने नाना पाटेकर से कहा कि जो उन्हें मन में आए बोल दें. थोड़ी देर प्रैक्टिस करने के बाद अभिनेता ने अपने बनाए शब्दों को बोल डाला और एक ही टेक में शूटिंग पूरी हो गई. फिल्म रिलीज के बाद यह सीन सबसे यादगार बन गया और आज भी लोगों के रील्स में यह डायलॉग दिख जाता है.
इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ डिंपल कपाड़िया, ममता कुलकर्णी, परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. फिल्म की कहानी की बात करें, तो अपने परिवार द्वारा बेदखल किए जाने पर, एक किशोर जुआरी, प्रताप (नाना पाटेकर) मुंबई आता है, जहाँ उसे लक्ष्मीनाथ (परेश रावल) द्वारा अपनाया जाता है. हालांकि, जब लक्ष्मीनाथ की हत्या हो जाती है, तो प्रताप बदला लेने की कसम खाता है.
Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…
Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…
Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…
Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…
Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…