Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar Crime News: आशिक के प्यार में अंधी हुई मां, अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट; प्रेमी संग मिलकर रची खी साजिश

Bihar Crime News: आशिक के प्यार में अंधी हुई मां, अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट; प्रेमी संग मिलकर रची खी साजिश

Bihar Crime News: भोजपुर में 14 साल के मोहित की हत्या का खुलासा हुआ है. मां के प्रेम संबंध का विरोध करने पर मां ने प्रेमी संग मिलकर हत्या करवाई. पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By:
Published: November 2, 2026 12:55:51 IST
Last Updated: November 2, 2026 12:55:51 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव में 14 साल के मोहित राज की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोहित की मां मानती देवी का गांव के ही संतोष कुमार के साथ प्रेम संबंध था. मोहित इस रिश्ते का विरोध करता था. इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते संतोष कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसका शव करथ गांव के बिरहर करहा के पास फेंक दिया गया. पुलिस ने इस मामले में मोहित की मां मानती देवी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मुख्य आरोपी संतोष कुमार और उसके साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

एटीएम से 6 हजार रुपये निकालने गया था मोहित

मोहित दुर्गपुर गांव के रहने वाले सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू सिंह का 14 साल का बेटा था. वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था. 27 अक्टूबर की शाम वह करथ गांव के एटीएम से 6 हजार रुपये निकालने के लिए घर से निकला था. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. अगले दिन यानी 28 अक्टूबर की सुबह करथ गांव के बिरहर करहा के पास उसका शव मिला. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

पिता के बयान पर दर्ज हुई थी FIR

मोहित की हत्या के बाद उसके पिता सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू सिंह ने पुलिस को बयान दिया था. उनके बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई. इसमें दुर्गपुर गांव के संतोष कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था. इसके अलावा दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान मां मानती देवी और संतोष कुमार के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई. पुलिस के मुताबिक, मोहित इस रिश्ते का विरोध करता था. इसी वजह से घर में अक्सर झगड़ा होता था.

तकनीकी जांच के आधार पर मां गिरफ्तार

पीरो के एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर को मोहित का शव करथ गांव के पास बरामद हुआ था. इसके बाद पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर मोहित की मां मानती देवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि संतोष कुमार और उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था मोहित

मोहित अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. उसके छोटे भाई का नाम रोहित कुमार और बहन का नाम डौली कुमारी है. पिता को अपने बड़े बेटे से काफी उम्मीदें थीं. मोहित की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में कुछ दिन पहले तक हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है. महज 14 साल की उम्र में बेटे को खोने से परिवार गहरे सदमे में है.

ये भी पढ़ें:  यौन शोषण से लेकर लव जिहाद तक, KGMU धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा; हिंदू महिला डॉक्टरों और स्टाफ के साथ होते थे ये काम

हत्या के मामले से इलाके में फैली सनसनी

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा और सनसनी फैल गई है. एक नाबालिग की हत्या और मामले में उसकी मां की गिरफ्तारी ने लोगों को हैरान कर दिया है. हालांकि, पुलिस की जांच अभी जारी है. हत्या की पूरी साजिश में किसकी क्या भूमिका थी और घटना में कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: दूसरे मर्द के साथ होटल के कमरे में पहुंची थी पत्नी, पुलिस के साथ पति ने मारा छापा; अंदर का नजारा देख रह गए सब हैरान

MORE NEWS