Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से हुआ दुष्कर्म का आरोप, धमकी देकर की दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से हुआ दुष्कर्म का आरोप, धमकी देकर की दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

छपरा में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम से लौट रही एक डांसर के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written By:
Last Updated: August 23, 2026 22:31:38 IST

Mobile Ads 1x1

Chapra, Bihar: छपरा में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम से लौट रही एक डांसर के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना मशरक-तरैया मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है.

पीड़िता के अनुसार, वह एक जन्मदिन समारोह में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम करने के बाद स्कूटी से वापस लौट रही थी. इसी दौरान सुनसान स्थान पर स्कूटी चालक ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर डराने-धमकाने के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गया.

पीड़िता ने दी जानकारी 

पीड़िता का कहना है कि वो एक बर्थडे पार्टी से लौट रही थी. इसी दौरान सुनसान स्थान पर स्कूटी चालक ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर डराने-धमकाने के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी दो साथियों और ऑर्केस्ट्रा संचालक को दी. सूचना पर संचालक अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता को इलाज के लिए अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. मामले की सूचना मिलने पर अमनौर पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल तरैया थाना क्षेत्र में आता है. इसके बाद मामला तरैया थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

पुलिस कर रही है जांच 

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है. पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

MORE NEWS