Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े वकील की हत्या, पहले चाकू से किए ताबड़तोड़ वार फिर मारी गोली; Video Viral

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े वकील की हत्या, पहले चाकू से किए ताबड़तोड़ वार फिर मारी गोली; Video Viral

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक पुरुष को सरेआम चाकू से गोदा गया. इसके बाद उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई. कहा जा रहा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई, वो पेशे से एक वकील था.

Written By:
Last Updated: October 6, 2026 16:29:04 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में बुधवार को सनसनी फैल गई. शहर के एक व्यस्त बाजार इलाके में दिनदहाड़े एक वकील की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गुड्डू अंसारी के रूप में हुई है, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई. वारदात इतनी खौफनाक थी कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. अब इस पूरी घटना का कथित लाइव फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वारदात के दौरान की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं.

काम से बाजार गया था गुड्डू

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गुड्डू अंसारी किसी काम से बाजार इलाके में मौजूद थे. इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले वकील पर चाकू से हमला किया. आरोप है कि उन पर करीब नौ बार चाकू से वार किए गए. इसके बाद हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगते ही गुड्डू अंसारी जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

मौके से फरार आरोपी

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में हड़कंप मच गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है.

हत्या के पीछे पुराना विवाद

पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि हत्या के पीछे कोई पुराना विवाद हो सकता है. हालांकि, हत्या की असली वजह क्या थी और वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर कौन थे, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा. फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सुराग जुटा रही है. वहीं, घटना का लाइव फुटेज सामने आने के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है. दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने कटिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

MORE NEWS