Live TV
Search
Home > क्राइम > वह रोती रही, लोग लाठी बरसाते रहे…बच्चा चोरी के शक में हैवानियत, नाबालिग लड़की को पेड़ से बांधकर पीटा

वह रोती रही, लोग लाठी बरसाते रहे…बच्चा चोरी के शक में हैवानियत, नाबालिग लड़की को पेड़ से बांधकर पीटा

Bihar Crime News: बिहार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां बच्चा चोरी के आरोप में एक नाबालिक लड़की को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. वह रोती रही, लेकिन आरोपी लाठी बरसाता रहा.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 15:23:27 IST

Mobile Ads 1x1
एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. बच्चा चोरी के आरोप में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली बर्बरता की गई. आरोप है कि लोगों की भीड़ ने उसे पेड़ से बांध दिया और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी. वह मासूम किशोरी दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति का दिल नहीं पसीजा. यह मामला कई सवालियां-निशान खड़े कर रहा है. 

कहां का है मामला?

बिहार के खगड़िया जिले के चौथम थाना इलाके में कुछ ने मानवता शर्मसार कर देने वाला काम किया. जहां बच्चा चोरी के आरोप में एक नाबालिग लड़की को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा. लड़की को रस्सी से पेड़ में बांधकर पिटाई की गई है. पेड़ से बांधकर लड़की की हुई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि पीड़िता के पिता के आवेदन पर चौथम थाना में आधे दर्जन नामजद के खिलाफ केस दर्ज हुआ. लेकिन जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह पूरा मामला बीते 20 अप्रैल का बताया जा रहा है.

आरोपी ने की हैवानियत

बताया जाता है कि नाबालिग लड़की अपने मौसी के घर से अपने गांव जाने के लिए अकेले निकली थी. इसी दौरान रास्ते में एक गांव के कुछ लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में उसे पकड़कर मारपीट की. और जख्मी हालत में उसे मकई के खेत में फेक दिया. बाद में परिजन उसे मकई खेत से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जहां इलाज के बाद किशोरी अब खतरे से बाहर है. इन सबके बीच प्रभारी एसपी सह SDPO मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

MORE NEWS