Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > Rajnandgaon News: रेत माफिया पर कड़ा प्रहार! राजनांदगांव में तोड़े रैम्प, रास्ता बंद, 2 वाहन भी जब्त

Rajnandgaon News: रेत माफिया पर कड़ा प्रहार! राजनांदगांव में तोड़े रैम्प, रास्ता बंद, 2 वाहन भी जब्त

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में एक्शन लेते हुए अवैध खनन के लिए बनाए गए रैंप क ध्वस्त कर दिया गया है. साथ ही नदी के घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 11:26:08 IST

Mobile Ads 1x1
Rajnandgaon News: जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख लगातार जारी है. कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मोतीपुर नदी घाट में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए.

रैम्प ध्वस्त, रास्ते भी बंद

डोंगरगांव ब्लॉक के कुमरदा तहसील के अंतर्गत ग्राम मोतीपुर नदी घाट में राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैम्प को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को भी काटकर अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके. कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो माजदा वाहनों को रेत सहित जप्त किया.

2 गाड़ियां भी जब्त

दोनों वाहनों को थाना डोंगरगांव के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इस पूरी कार्रवाई के दौरान तहसीलदार विजय कोठारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
 
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS