<

दिल्ली में आज गर्मी से मिलेगी राहत या आसमान से बरसेगी आग? कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 28 से 30 अप्रैल तक मौसम में बदलाव हो सकता है.

Delhi Weather Forecast Today: भारत के कई हिस्सों में मौसम इस समय लुका-छिपी का खेल खेल रहा है. जहां कुछ इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ जगहों पर अचानक बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया है. अपनी ताजा रिपोर्ट में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में खासकर 29 अप्रैल तक मौसम का मिजाज काफी खराब रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों के लिए बारिश और गरज-चमक के साथ तूफ़ान आने का अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-NCR) में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. हालांकि दिल्ली वासियों के लिए एक अच्छी खबर भी है. वो ये है कि 28 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है. जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक स्थिर रहेगा.

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, श्रमिकों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड, सरकारी योजनाओं का उठा सकेंगे सीधा फायदा

हल्की बारिश की संभावना

इसके अलावा, गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है. 29 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है. 30 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की-फुल्की मौसमी हलचल देखने को मिल सकती है. दिन का तापमान अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. इसके अलावा, अगर 1 और 2 मई की बात करें तो आसमान साफ रहने की संभावना है. इन दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

कोटा में रेल हादसा! गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हुआ धमाका, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगी

Train Accident: बुधवार सुबह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. तेज रफ्तार मुंबई-अमृतसर स्पेशल…

Last Updated: October 7, 2026 17:01:22 IST

दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…

Last Updated: October 7, 2026 16:55:03 IST

Prayagraj News: 15,000 रुपये के कर्ज को लेकर दोस्तों के बीच हुआ विवाद, नाले में मिली 17 वर्षीय शांतनु की लाश, जानें पूरा मामला

प्रयागराज में 17 वर्षीय शांतनु दुबे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. उसे…

Last Updated: October 7, 2026 16:34:19 IST

Meerut Murder Case: कब्र में दफन था पति का शव, लेकिन मुर्दे की फोटो ने खोल दी पूरी पोल! पत्नी और प्रेमी पर FIR

Meerut Murder Case: मेरठ में राजमिस्त्री तालिब की मौत हत्या में बदली. शव की तस्वीरों…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:26 IST

Amazon ऑफिस के बाहर ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका, फटा ट्रांसफॉर्मर, Video Viral

Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में अमेजन ऑफिस के बाहर एएक ट्रांसफार्मर फट गया, जो…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:22 IST