दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक यात्री का ऐसा कारनामा पकड़ा है कि सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. फुकेट से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंचे एक मुसाफिर के पास से करीब 2.7 किलो (2,759 ग्राम) संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड यानी हाई-क्वालिटी गांजा बरामद हुआ है. कस्टम अफसरों की चौकस नजरों और पैसेंजर प्रोफाइलिंग के चलते यह तस्कर रंगे हाथों दबोचा गया. जैसे ही इस यात्री ने ग्रीन चैनल पार किया, अफसरों को उसकी हरकतों और बैगेज पर शक हुआ और फिर शुरू हुआ असली एक्शन.
ट्रॉली बैग से निकले वैक्यूम-पैक्ड पैकेट
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला तब खुला जब कस्टम अधिकारियों ने मुसाफिर के सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग की. स्क्रीन पर कुछ अजीब सी और संदिग्ध तस्वीरें नजर आईं, जिसके बाद बैग की बारीकी से तलाशी ली गई. बैग के अंदर से चार ऐसे वैक्यूम-सील पैकेट मिले, जिनके अंदर हरे रंग का पदार्थ भरा हुआ था.
जांच करने पर पता चला कि यह और कुछ नहीं बल्कि महंगी और खतरनाक किस्म का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) है. पैकिंग मटेरियल समेत इस माल का कुल वजन 2,759 ग्राम निकला. दिल्ली कस्टम ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act, 1985) के तहत आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच तेजी से जारी है.
Customs, IGI Airport Date: 02.08.2026
Operation: AIU, IGI Airport, New Delhi
Seizure: 2759 grams Hydroponic weed (Ganja)The customs officers of IGI airport, New Delhi, have booked a case of smuggling green colour NDPS substance suspected ganja/marijuana. On the basis of APIS… pic.twitter.com/cmJZsnoXG2
— Delhi Customs (Airport & General) (@AirportGenCus) August 2, 2026
दुबई से आए तस्करों के पास से 4 किलो सोना जब्त
सिर्फ यही एक मामला नहीं है. हाल ही में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने पूरे देश में ऐसे कई खुफिया ऑपरेशन चलाए हैं. इन छापों में विदेशी सोना, हेरोइन, एमडीएमए, हाइड्रोपोनिक वीड, और कई अवैध चीजें बरामद की गई हैं. इस दौरान कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 5 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.
29 जुलाई को इसी IGI एयरपोर्ट पर DRI ने दुबई से आए दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा था. जब उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें लोहे की चादर से बनाई गई एक ऐसी खुफिया कैविटी मिली जिसे देखकर अफसर भी हैरान रह गए. उस गुप्त जगह से पूरे 4 किलो विदेशी सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिन्हें अब जब्त कर लिया गया है. तस्करी के ये नए-नए तरीके वाकई हैरान करने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:- 2 साल तक सबको कहा- ‘पति ऑस्ट्रेलिया में है’… फैक्ट्री में 12 फीट गहरे कंक्रीट के नीचे गड़ा मिला कंकाल!