Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi: विकास के कामों का निरीक्षण करने आजादपुर मंडी पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, नालों के खुले होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Delhi: विकास के कामों का निरीक्षण करने आजादपुर मंडी पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, नालों के खुले होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का ऑन ग्राउंड निरीक्षण किया. DMRC और PWD द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 20, 2026 21:37:08 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजादपुर मंडी के पास किए जा रहे विकास के कामों का सोमवार को निरीक्षण किया. इस दौरान नालों के खुले होने और स्वच्छता की कमी पाए जाने पर सीएम ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने दिल्ली मेट्रो, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के साथ मिलकर इलाके में किए रहे कामों का जायजा लिया.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- ‘जनसुविधा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई, देरी या लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी. दिल्ली के नागरिकों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुगम आवागमन और भरोसेमंद व्यवस्थाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमारी सरकार सभी विकास कार्यों का समय-समय पर ऑन ग्राउंड रिव्यू करती रहेगी, ताकि हर परियोजना तय समयसीमा, उच्च गुणवत्ता और पूर्ण जवाबदेही के साथ पूरी हो.’

सीएम रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

एक और पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- ‘आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का ऑन ग्राउंड निरीक्षण किया. यहां DMRC और PWD द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली. सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं.’

उन्होंने आगे कहा- ‘स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें. आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई, कूड़ा उठान और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

हमारी सरकार 24×7 मिशन मोड में कार्य कर रही है- रेखा गुप्ता

पोस्ट के अंत में लिखा- ‘दिल्लीवासियों के लिए हम बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उनकी जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित कर रहे हैं. वर्षों से उपेक्षित क्षेत्रों में भी नए विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है, और इन्हें समय पर पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए हमारी सरकार 24×7 मिशन मोड में कार्य कर रही है.’

MORE NEWS