<
Categories: दिल्ली

Delhi Dry days 2026: सितंबर तक कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें, नोट कर लें तारीख; नहीं होंगे परेशान

Delhi Dry days 2026: दिल्ली सरकार ने मई से लेकर सितंबर तक ड्राई डे का एलान किया है. सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि कब-कब शराब की दुकानें बंद रहेंगीं.

Delhi Dry days 2026: अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है. दिल्ली में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 1 मई से लेकर आगामी 30 सितंबर, 2026 तक ड्राई डे घोषित कर दिए हैं. ऐसे में कई तारीखों पर दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इनमें 15 अगस्त को भी शराब की दुकानों पर ताला रहेगा, क्योंकि इस दिन  देशभर में स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह मनाया जाएगा. ड्राई डे के तहत दिल्ली में शराब की दुकानों के अलावा बार और रिटेल आउटलेट भी पूरी तरह से बंद रहेंगे. 

कुल मिलाकर ड्राई डे पर शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगीं. सबसे पहले 1 मई, 2026 को ड्राई डे होगा, क्योंकि इस दिन बुद्ध पूर्णिमा है. अधिकारियों के मुताबिक, ड्राई डे पर दिल्ली में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेंगी. इस दिन किसी तरह का कोई उल्लंघन नहीं हो, इसके लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार का यह फैसला धार्मिक और राष्ट्रीय महत्व के दिनों पर सार्वजनिक मर्यादा और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है. खासतौर से सुरक्षा का पहलू भी इससे जुड़ा होता है. 

कब-कब और क्यों रहेगा ड्राई डे

  • 1 मई : बुद्ध पूर्णिमा
  • 27 मई :ईद-उल-ज़ुहा
  • 26 जून : मुहर्रम
  • 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस
  • 9 सितंबर : जन्माष्टमी

किन्हें मिल सकती है छूट

सूत्रों के मुताबिक, वैसे तो ड्राई डे पर शराब की दुकानों के अलावा बार और रिटेल आउटलेट पर ताला लगा रहता है, लेकिन कुछ खास होटलों और जगहों पर शराब मिल सकती है. जरूरी है कि इनके पास शराब परोसने का विशेष लाइसेंस होना चाहिए. नियमों का पालन करने की शर्त पर इन्हें शराब परोसने की अनुमति मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें:- Delhi Excise Scam 2022 Controversy: अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी करेंगे ‘गांधीगिरी’

कब-कब होता है ड्राई डे

केंद्र सरकार की ओर से 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्तूबर के अलावा होली और दीवाली पर भी ड्राई डे घोषित होता है. इसके अलावा राज्य सरकार अपनी ओर से भी वाजिब वजह बताकर ड्राई डे घोषित कर सकती हैं. अमूमन मतदान और मतगणना के दिन और राष्ट्रीय अवकाश पर ड्राई डे घोषित रहता है. 

नियमों के उल्लंघन पर क्या होती है कार्रवाई

ड्राई डे पर शराब की बिक्री या अवैध भंडारण करने पर उत्पाद शुल्क कानूनों में सख्त का प्रावधान है. नियम तोड़ने पर आरोपी का लाइसेंस रद्द, भारी जुर्माना और जेल हो सकती है. इसके अलावा अवैध रूप से शराब बेचने या परोसने पर धारा 135सी के तहत कार्रवाई का प्रावधान है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Watch Video: नीली ड्रेस में इवेंट पहुंचीं मीरा राजपूत, स्ट्रेच मार्क्स छिपाने के बजाय किए फ्लॉन्ट; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Watch Video: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत चर्चा में हैं. वजह है उनकी ड्रेस…

Last Updated: November 18, 2026 22:56:54 IST

Watch Video: बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था यात्री, TTE से भिड़ा तो स्टेशन पर चलने लगे थप्पड़-मुक्के

Watch Video: रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान हंगामा देखने को मिला. इस दौरान…

Last Updated: November 18, 2026 22:24:12 IST

‘मेरी शिकायत दर्ज करो…’ 10 दिन से नहीं सो पाई महिला तो आधी रात पहुंची थाने, CM हेल्पलाइन पर भी की शिकायत

Shivpuri Women News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक महिला काफी दिनों से सो नहीं…

Last Updated: November 18, 2026 21:42:25 IST

Maharashtra News: ‘कोई तो रास्ता दे दो…’, बेटे को बचाने के लिए तड़पता रहा पिता, जाम ने छीन ली मासूम की जिंदगी

Raigad News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक डेढ़ साल के बच्चे ने गुब्बारा निगल लिया.…

Last Updated: November 18, 2026 21:09:27 IST

Delhi Crime: महिला को टॉयलेट में चोरी-छिपे देख रहा था शख्स, 3 साल बाद ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Delhi Crime News: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन साल पुराने मामले को सुलझा लिया…

Last Updated: November 18, 2026 20:46:48 IST

Caught on CCTV: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसे हथियारबंद बदमाश, करोड़ों के गहने और कैश लेकर हुए फरार

Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद…

Last Updated: November 18, 2026 20:07:52 IST