Watch Video: मन्नत पूरी होने की आस में एक शख्स मंदिर पहुंचा लेकिन वहां उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि देखने वालों की भी सांसें अटक गईं. मध्य प्रदेश के अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर में एक व्यक्ति हाथी की प्राचीन पत्थर की मूर्ति के नीचे से निकलने की कोशिश करने लगा. शुरुआत में यह एक सामान्य धार्मिक परंपरा का हिस्सा लग रहा था लेकिन कुछ ही पलों में यह कोशिश उसके लिए मुसीबत बन गई. शख्स का आधा शरीर मूर्ति के नीचे फंस गया और वह न आगे निकल पा रहा था, न पीछे लौट पा रहा था. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मन्नत मांगने के चक्कर में फंसा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पेट के बल जमीन पर लेटा हुआ है. वह पत्थर से बनी हाथी की मूर्ति के नीचे मौजूद बेहद संकरी जगह से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है. काफी मशक्कत के बावजूद उसका शरीर आगे नहीं बढ़ पा रहा था. आसपास मौजूद लोग भी यह देखकर हैरान रह गए. देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई उसे बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया.
मध्य प्रदेश के अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर परिसर मे रखे प्राचीन पत्थर के हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलते वक़्त एक आदमी फंस गया , इसके बाद ऐसा हुआ जिसको देखकर आपके होश उड़ जायेंगे , https://t.co/IRAEgJxjnj
— Shama Parveen (@ShamaParveen70) November 22, 2026
क्या है परंपरा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां नर्मदा मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे से गुजरने की एक स्थानीय धार्मिक परंपरा है. मान्यता है कि श्रद्धालु इस रास्ते से निकलकर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं. इसी विश्वास के चलते कई लोग इस संकरी जगह से रेंगकर निकलने की कोशिश करते हैं. व्यक्ति के फंसते ही वहां मौजूद लोगों ने उसे निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए. कोई उसे हाथ-पैर की स्थिति बदलने की सलाह दे रहा था तो कोई बाहर निकलने का रास्ता समझा रहा था. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसे निकालने की कोशिश घंटों तक चली. आखिरकार लोगों की मदद से वह सुरक्षित बाहर निकल आया.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग श्रद्धालु की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं, तो कुछ इस घटना पर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं. लोग इस पर चुटकी भी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि एक हाथी दूसरे हाथी के नीचे से कैसे निकल सकता है. एक ने लिखा कि इनकी मनोकामना जब तक पूरी नहीं हो जाती, तब तक इन्हें ऐसे ही रहना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Watch Video: पति पर अफेयर का शक, फिर बीच बाजार भिड़ गईं पत्नी और प्रेमिका; बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़े तमाचे