<
Categories: दिल्ली

Delhi Me Aaj Temperature Kitna Hai: दिल्ली में पड़ेंगे गर्म हवा के तमाचे! राजधानी में 40°C के पार तापमान; जान लें अगले 6 दिन का हाल

Delhi Weather Update: दिल्ली में जहां कुछ दिनों से बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी था वहीं अब मौसम पूरी तरह से पलट गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि जिस तरह से तापमान में वृद्धि  हुई है आगे गर्मी तेजी से बढ़ सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि दिल्ली में भीषण गर्मी का एक और दौर शुरू होने वाला है.

 Delhi Me Aaj Temperature Kitna Hai: दिल्ली में जहां कुछ दिनों से बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी था वहीं अब मौसम पूरी तरह से पलट गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि जिस तरह से तापमान में वृद्धि  हुई है आगे गर्मी तेजी से बढ़ सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि दिल्ली में भीषण गर्मी का एक और दौर शुरू होने वाला है, जिसमें शहर के कई हिस्सों में तापमान 40°C के पार जाने की उम्मीद जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह शहर का मौसम कुछ हद तक सुहावना रहा, जिसमें न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास बना रहा. लेकिन, यह राहत ज़्यादा देर तक नहीं रहेगी, क्योंकि दिन भर में तापमान तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद है.

तेजी से बढ़ेगा दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग का राजधानी दिल्ली को लेकर पूर्वानुमान है कि दिन का तापमान 40°C से ऊपर जा सकता है जो हाल ही में हुई बारिश से मिली थोड़ी राहत के बाद भीषण गर्मी की वापसी का संकेत है. इतना ही नहीं निवासियों को गर्म और शुष्क मौसम के लिए तैयार रहने की सलाह भी दी गई है, ऐसा इसलिए क्योंकि दोपहर के समय सूरज की तपिश विशेष रूप से तेज़ होने की उम्मीद जताई जा रही है.

राजधानी में पड़ेंगे गर्म हवाओं के तमाचे!

जानकारी के मुताबिक बुधवार को ही दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिलने लगा था. बता दें कि रिज इलाके में अधिकतम तापमान 40.7°C दर्ज किया गया. बताया गया है कि सफदरजंग वेधशाला में शहर का मुख्य केंद्र माना जाता है. जहां [ार अधिकतम तापमान 39.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3.1°C अधिक है. तापमान में यह बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि राष्ट्रीय राजधानी में धीरे-धीरे लू जैसी स्थितियाँ बन रही हैं. पाँच-दिनों का मौसम पूर्वानुमान: आने वाले दिन गर्म रहेंगे.

Amravati Sex Abuse Scandal: मोहम्मद अयान का Owaisi से खास कनेक्शन! 180 लड़कियों के साथ गंदा काम करने वाले हैवान का वीडियो वायरल

अगले 6 दिन कैसा रहेगा तापमान

16 अप्रैल 2026- अधिकतम तापमान 40°C, न्यूनतम तापमान 21°C.
17 अप्रैल 2026- अधिकतम तापमान 41°C, न्यूनतम तापमान 23°C.
18 अप्रैल 2026- अधिकतम तापमान 41°C, न्यूनतम तापमान 21°C.
19 अप्रैल 2026- अधिकतम तापमान 41°C, न्यूनतम तापमान 22°C.
20 अप्रैल 2026- अधिकतम तापमान 40°C, न्यूनतम तापमान 21°C.
21 अप्रैल 2026- अधिकतम तापमान 40°C, न्यूनतम तापमान 21°C. 

NEET 2026 Exam: 650+ मार्क्स ही क्यों माने जाते हैं सेफ? नीट सरकारी सीट का असली सच, समझें असली गेम

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

MP Fire Incident: भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप! सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में…

Last Updated: November 9, 2026 09:52:15 IST

एक महिला, 4.8 अरब डॉलर की चिप डील और चीन का जासूसी एंगल, कौन हैं Alice Huang?

Nvidia CEO Jensen Huang से जुड़े विवाद में Alice Huang चर्चा में हैं. चीन की…

Last Updated: November 9, 2026 10:01:21 IST

Banda River Tragedy: एक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोनों भाई, फिर दिवाली के दिन बुझ गए घर के दो चिराग; तीसरे की तलाश जारी

Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…

Last Updated: November 9, 2026 09:15:38 IST

Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1

Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…

Last Updated: November 9, 2026 09:07:54 IST

क्या खतरे में है दुनिया के बड़े अरबपति की कुर्सी? Nvidia CEO Jensen Huang की बढ़ी मुश्किलें

Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…

Last Updated: November 9, 2026 09:19:42 IST

Caught On CCTV: पेट्रोल के पैसे मांगे तो 1 KM तक घसीटा, लखनऊ में कार सवारों की खौफनाक करतूत; CCTV वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…

Last Updated: November 9, 2026 08:51:22 IST