<
Categories: मनोरंजन

‘सिर्फ बुलशिट है…’, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने कास्टिंग काउच पर तोड़ी चुप्पी, काले कारनामों का किया पर्दाफाश

Rohit Verma On Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कास्टिंग काउच को लेकर तमाम तरह की बाते होती है. उसी पर अब फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने अपनी राय रखी है और काले कारनामों का पर्दाफाश किया है-

Rohit Verma Big Claim About Casting Couch:  फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा का नाम तो आपने सुना ही होगा वो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं. हाल ही में वो फिर चर्चे में बने हुए है. रोहित न सिर्फ अपने फैशन सेंस बल्कि अपने विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं, वो कड़वे सच को सामने लाने से डरते नहीं है और खुलके बात करते हैं. हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री के काले कारनामों और साथ ही फैशन इंडस्ट्री पर अपनी बात रखी . रोहित वर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर तमाम बड़े खुलासे किए.

रोहित ने कहा कि यहां पर अक्सर नए लोग जो आते हैं वो कहते हैं कि उन्हें काम के बदले समझौता करना पड़ता है. बहुत सी एक्ट्रेसेज ने कास्टिंग डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स पर बेहद गलत आरोप लगाए हैं. इन्हीं पर रोहित ने कहा कि ये सब सिर्फ बनाई हुई बाते हैं. उन्होनें आगे कहा कि- ये सब बुलशिट है. यहां पर कोई किसी का रेप नहीं करता. फिल्म जगत में जो भी होता है वो दोनों की आपसी समझ के साथ होता है, दोनों का कंसेंट होता है.

हर जगह है कास्टिंग काउच

रोहित ने आगे कहा कि लोग ग्लैमर की दुनिया को आसानी से बदनाम कर लेता हैं क्योंकि यहां पर हमेशा कैमरा और लाइट रहती है. उन्होंने आगे कहा कि कास्टिंग काउच सिर्फ मनोरंजन जगत में ही नहीं हर इंडस्ट्री में होता है. फर्क बस इतना है कि ग्लैमर इंडस्ट्री में मौजूद लोग चर्चे में रहते हैं, इसलिए यहां पर लोगों के लिए उंगली उठाना काफी आसान होता है. रोहित ने आगे सफलता को लेकर बात कही की अगर किसी के अंदर सच में टैलेंट है तो उसे सफल होने में कोई नहीं रोक सकता है और अगर आप किसी के बहकावे में नहीं आते और खुद पर काम करते हैं तो आप गलत रास्ते पर भी कभी नहीं जाएंगे. रोहित की माने तो स्टार बनने के लिए शॉर्टकट के बजाय मेहनत काम आती है, अगर आप मेहनती है और आपके अंदर टैलेंट है तो आपको आगे जाने से कोई रोक नहीं सकता है. ये कहना काफी गलत है कि इंडस्ट्री में दबाव होता है, जबकि सबकुछ आपके हाथ में हैं.

दोस्त को लेकर किया खुलासा

आगे रोहित ने अपनी लाइफ के एक्सपीरिएंस के बारे में बात की और बताया कि उनके एक करीबी दोस्त ने उनपर #MeToo का झूठा आरोप लगाया था. जबकि ऐसा कुछ था नहीं वो बस ये सब करके ‘बिग बॉस’ जैसे शो में एंट्री लेना चाहता था और चाहता था कि वो बस फेमस हो जाए. रोहिन ने कहा कि उन्होंने अस समय बहुत सोच समझ के सब किया और निडर होकर सामना किया. रोहित ने उस इंसान के साथ अपनी पुरानी चैट को पब्लिक कर दिया जिससे सारे सच का खुलासा हो गया. इस उदाहरण के साथ उन्होंने ये दिखाया कि अगर आप सच्चे हैं तो आपको कोई गलत नहीं ठहरा सकता.

 

 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाने वाला दूसरा वनडे…

Last Updated: September 29, 2026 16:54:41 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST

जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, बोले- शानदार है यह फीलिंग

Jubin Nautiyal becomes father: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…

Last Updated: September 29, 2026 16:15:34 IST

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST