Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > अदिति महाविद्यालय से शिवाजी कॉलेज तक, DU के कई कॉलेजों में ABVP की जीत, जानें पूरा रिजल्ट

अदिति महाविद्यालय से शिवाजी कॉलेज तक, DU के कई कॉलेजों में ABVP की जीत, जानें पूरा रिजल्ट

Delhi University Students Union Elections: दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं. अब तक घोषित कॉलेज-स्तरीय परिणामों में ABVP ने अदिति महाविद्यालय, श्री अरबिंदो कॉलेज (मॉर्निंग), डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज, भारती कॉलेज और शिवाजी कॉलेज में सभी प्रमुख पद जीते हैं. रामजस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और केशव महाविद्यालय में भी ABVP ने कई पदों पर जीत दर्ज की है.

Written By:
Published: September 18, 2026 22:45:20 IST
Last Updated: September 18, 2026 22:45:20 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi University Students Union Elections: दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं. कॉलेज स्तर पर घोषित परिणामों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कई कॉलेजों में प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. हालांकि, इन नतीजों को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन यानी DUSU चुनाव के परिणाम नहीं माना जाना चाहिए. ये अलग-अलग कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव के नतीजे हैं. अब तक सामने आए परिणामों के मुताबिक, अदिति महाविद्यालय, श्री अरबिंदो कॉलेज (मॉर्निंग), डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज, भारती कॉलेज और शिवाजी कॉलेज में ABVP ने सभी प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है.

इन कॉलेजों में ABVP ने सभी प्रमुख पद जीते

कॉलेज स्तर पर सामने आए नतीजों में ABVP का कई संस्थानों में प्रदर्शन दर्ज किया गया है. अदिति महाविद्यालय, श्री अरबिंदो कॉलेज (मॉर्निंग), डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज, भारती कॉलेज और शिवाजी कॉलेज में संगठन ने सभी पदों पर जीत हासिल की. इन कॉलेजों के अलावा रामजस कॉलेज में ABVP के उम्मीदवारों ने प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, सेंट्रल काउंसलर और इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी के पद पर जीत दर्ज की.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी और केशव महाविद्यालय में भी ABVP की जीत

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में ABVP उम्मीदवारों ने प्रेसिडेंट और सेंट्रल काउंसलर के पद अपने नाम किए. वहीं, केशव महाविद्यालय में संगठन ने प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी के पदों पर जीत दर्ज .अब तक सामने आए कॉलेज-वार नतीजों में ABVP की स्थिति इस तरह रही है—

अदिति महाविद्यालय: ABVP ने सभी पद जीते.
श्री अरबिंदो कॉलेज (मॉर्निंग): ABVP ने सभी पद जीते.
डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज: ABVP ने सभी पद जीते.
भारती कॉलेज: ABVP ने सभी पद जीते.
शिवाजी कॉलेज: ABVP ने सभी पद जीते.
रामजस कॉलेज: प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, सेंट्रल काउंसलर और इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी पर ABVP की जीत.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज: प्रेसिडेंट और सेंट्रल काउंसलर पद ABVP के खाते में.
केशव महाविद्यालय: प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पद पर ABVP की जीत.

दो कॉलेजों में SFI ने भी दर्ज की जीत

कॉलेज स्तर के चुनावों में सिर्फ ABVP ही नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने भी कुछ पदों पर जीत दर्ज की है. जाकिर हुसैन कॉलेज में SFI उम्मीदवार ने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल की. वहीं, भास्कराचार्य कॉलेज में SFI ने प्रेसिडेंट पद अपने नाम किया. इस तरह अलग-अलग कॉलेजों में छात्र संगठनों के उम्मीदवारों की जीत के साथ कॉलेज-स्तरीय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं.

19 सितंबर को आएंगे DUSU चुनाव के नतीजे

कॉलेजों में सामने आए इन परिणामों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के केंद्रीय छात्रसंघ यानी DUSU चुनाव से अलग रखना जरूरी है. DUSU चुनाव में यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी जैसे प्रमुख पदों के लिए चुनाव होता है. DUSU की मतगणना 19 सितंबर को निर्धारित है. इसलिए कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव में सामने आए नतीजे DUSU के विश्वविद्यालय-स्तरीय परिणाम नहीं हैं. DUSU के नतीजे मतगणना के बाद अलग से सामने आएंगे.

MORE NEWS