<
Categories: दिल्ली

उत्तम नगर की मछली मंडी में भीषण आग, कई दुकानें और झुग्गियां जलीं, दमकल की टीमें मौके पर

Delhi Fire: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में झुग्गी झोपड़ियों में बुधवार रात अचानक आग लग गई. इस आग की चपेट में कई दुकानें और सैकड़ों झुग्गी झोपड़ियां आ गईं है. हालांकि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अभी नहीं मिली है.

Delhi Fire:  पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के पास मछली मार्केट में देर रात अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. अब तक किसी शख्स के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है.

23 दमकल गाड़ियां सेवा में लगी

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की आधी रात को पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के पास मटियाला में एक मछली बाजार में भीषण आग लग गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसारमटियाला के मछली बाजार में पहली आग लगने की सूचना रात 11.55 बजे प्राप्त हुई और 23 दमकल गाड़ियां सेवा में लगाई गईं. 

आगे अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन आग बुझाने का काम जारी है.

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट

पुलिस का कहना है कि आशंका है कि आग में आसपास की कुछ दुकानें और कुछ झोपड़ियां जलकर राख हो गईं है. प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. 

Vipul Tiwary

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST