Delhi Power Cut: दिल्ली की बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर लिमिटेड और बीएसईएस की तरफ से बिजली कटौती को लेकर सूचना दी गई है. कंपनी ने बताया है कि दिल्ली के कई इलाकों में कुछ घंटों तक बिजली कटौती की जाएगी. इसके लिए दोनों कंपनियों ने आउटेज शेड्यूल की लिस्ट भी जारी की है. इस लिस्ट में मंगोलपुरी, निजामुद्दीन, छतरपुर, टैगोर गार्डन, मुंडका, अलकननंदा, पीतमपुरा, बादली, किराड़ी, बवाना और मॉडलटाउन के तमाम इलाके शामिल हैं.
26 अप्रैल को कहां होगी बिजली कटौती?
- निजामुद्दीन के प्रगति विहार इलाके में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी. कंपनी ने बताया है कि ट्रांसफॉर्मर और रुटीन मेंटेनेंस के कारण दो घंटे बिजली कटौती की जाएगी.
- छतरपुर के सत बरी में सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक लगभग आधे घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- टैगोर गार्डन के ब्लॉक ए नरसिंह गार्डन ख्याला विष्णु गार्डन इलाके में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक लगभग दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- मुंडका के पश्चिमी केबिन में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक लगभग दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- अलकनंदा के ओखला फेज 1 सी ब्लॉक में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती रहेगी.
- मंगोलपुरी के सी ब्लॉक के MIA हिस्से में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 4 घंटे के लिए बत्ती गुल रहेगी.
27 अप्रैल को कहां रहेगी बिजली?
- पीतमपुरा के फेज 2 के ब्लॉक एफ के MIA में सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक 1 घंटे के लिए बििजली कटौती की जाएगी.
- बादली के खेरा कलां में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और 11 बजे से 12 बजे तक 3 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- किराड़ी के ध्रुव एंक्लेव में सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- मॉडल टाउन के जी ब्लॉक के JJC में सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- पीतमपुरा के तरुण एन्क्लेव की डीडीए मार्केट में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- बवाना के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा सुबह 11 बजे से 3 बजे तक 4 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी.
- मॉडल टाउन की हरिजन बस्ती में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती किए जाने की खबर है.