Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Weather Update: दिल्ली-एनसीआर पर 24 घंटे भारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर पर 24 घंटे भारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD ने पहले मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बारिश तेज़ होने पर मंगलवार दोपहर करीब 12:25 बजे इसे ऑरेंज और फिर रेड अलर्ट में बदल दिया.

Written By:
Last Updated: July 28, 2026 15:20:54 IST

Mobile Ads 1x1

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. मंगलवार (28 जुलाई, 2026) को दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में भारी बारिश से सड़कें और बाज़ार पानी में डूब गए और ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा. इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने और बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. 

यहां पर बता दें कि IMD ने पहले येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बारिश तेज़ होने पर मंगलवार दोपहर करीब 12:25 बजे इसे ऑरेंज और फिर रेड अलर्ट में बदल दिया. IMD ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में 24.4mm बारिश दर्ज की गई. इसके बाद अगले तीन घंटों में 4.4mm बारिश और हुई.

बारिश से सड़कों का हाल बेहाल

मंगलवार को बारिश के बाद नालियों के ओवरफ़्लो होने से मुख्य सड़कें और कमर्शियल हब पानी में डूब गए. ITO इंटरसेक्शन, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, साउथ एक्सटेंशन, निज़ामुद्दीन, गाज़ीपुर बॉर्डर, आउटर रिंग रोड के कुछ हिस्सों, RK आश्रम मार्ग, झंडेवालान और रानी झांसी रोड पर जलभराव की खबर है. यहां पर ट्रैफिक धीमा हो गया और लोग जाम में फंस गए.

जलभराव से बचने की सलाह 

मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया ने कहा कि बारिश और तेज होने की उम्मीद है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकतर हिस्सों में बहुत भारी बारिश और आंधी शुरू हो गई. शाम को भी इसके जारी रहने की संभावना है. दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी जल्द ही तेज़ बारिश होने की उम्मीद है. लोगों को अलग-अलग इलाकों में जलभराव को लेकर सावधान रहना चाहिए और बिना जरूरत यात्रा करने से बचना चाहिए.

कनॉट प्लेस और सदर बाजार में जलभराव से बुरा हाल

नवदीप दहिया ने आगे कहा कि शाम 4 बजे तक दिल्ली-NCR में बड़े पैमाने पर भारी बारिश होने की उम्मीद है. सबसे तेज बारिश दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच होने की संभावना थी. उन्होंने कहा कि इस इलाके के लगभग 60-80% हिस्से में बारिश होने की उम्मीद है, और कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. कनॉट प्लेस में आउटर सर्कल के कई हिस्से पानी में डूबे हुए है. सदर बाजार के व्यापारियों ने भी पानी भरने की बात कही. तेलीवाड़ा इलाके के दुकानदारों ने बताया कि कई दुकानों में कमर तक पानी भर गया, जिससे कामकाज पर असर पड़ा और सामान खराब हो गया.

ट्रैफिक पर पड़ा बारिश का असर

तेज़ बारिश से दिल्ली-NCR में ट्रैफिक पर असर पड़ा और मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. कम विज़िबिलिटी के बीच ड्राइवर पानी भरे रास्तों से गुज़रे. अधिकारियों ने लोगों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी, जबकि सिविक एजेंसियां ​​पानी भरने और ट्रैफिक जाम की आशंका वाली जगहों पर नज़र रख रही थीं. हफ़्ते दिल्ली में और बारिश होने की उम्मीद है. IMD ने बुधवार और गुरुवार को मध्यम से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

MORE NEWS