<

What Is Bhajan Clubbing: भजन क्लबिंग क्या है? फूहड़पंति से धर्म की ओर कैसे मुड़ रहे लोग, लोगों पर छाया नया ट्रेंड

What Is Bhajan Clubbing: कुछ दिनों से दिल्ली में एक नया ट्रेंड चला है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी जमकर छाया हुआ है. और वह है ‘भजन क्लबिंग'. चलिए जानते हैं इसके बारे में कि यह क्या है?

What Is Bhajan Clubbing: दिल्ली जैसे महानगर में लोग एंजॉय करने के लिए या वीकेंड अक्सर ट्रैफिक, शोर और भीड़ के नाम होता है. लेकिन, दिल्ली की आवोहवा अब बदल रही है. नए जमाने के जेन-जी को डिस्को, पार्टी और क्लब में जाने का काफी शौंक होता है. फिल्मी गानों पर फूहड़पंति करना और अपनी मस्ती में मस्त रहना इन युवाओं को काफी पसंद है.

लेकिन, कुछ दिनों से दिल्ली में एक नया ट्रेंड चला है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी जमकर छाया हुआ है. और वह है ‘भजन क्लबिंग’. यदि आप सोच रहे हैं कि यह कोई पार्टी है, कीर्तन है या कोई नया ट्रेंड, तो चलिए बताते हैं कि आखिर भजन क्लबिंग क्या है और यह दिनों दिन इतना पॉपुलर क्यों हो रहा है? 

लोग बन रहे भजन क्लबिंग का हिस्सा

आपने देखा होगा कि ज्यादातर आम म्यूजिक कॉन्सर्ट में दर्शक होते हैं. लेकिन भजन क्लबिंग नया जमाने का ट्रेंड है जिसमें आप खुद इस एक्सपीरियंस का हिस्सा बनते हैं. दिल्ली के साकेत में 21 मार्च को भजन क्लबिंग होने जा रहा है. यहां The Bhakti Collective के कलाकार लेटेस्ट वाद्ययंत्रों और खास लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ भजन गाते हैं और इसमें बहुत संख्या में लोग इकट्ठा होकर एंजॉय करते हैं. इसका उद्देश्य सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं होता बल्कि यह एक आध्यात्मिक एक्सपीरियंस देता है. जहां संगीत और मंत्र मिलकर लोगों को मंत्रमुग्ध करते हैं और उनके मन को शांत करते हैं.

परिवार के लिए सेफ माहौल

भजन क्लबिंग में हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं क्योंकि यह कोई अश्लील या फिल्मी गानों का शोर-शराबा नहीं है. इस प्रोग्राम में बच्चे, युवा, बुजुर्ग एक साथ होकर माहौल को गरिमामय बनाकर रखते हैं. यह बच्चों को धार्मिक तौर पर जोड़ने के लिए यह लेटेस्ट तरीका है. इससे लोग ऊबते भी नहीं है और भजन का लुत्फ भी उठाते हैं. ज्यादातर युवा अब सोशल मीडिया से दूर इस तरह के क्लब में पहुंचकर भजन और मंत्रों का उच्चारण करते हैं. इससे उन्हें मोटिवेशन मिलता है और मन को शांति भी मिलती है. यहां पर एक सोशल मीडिया यूजर ने भजन क्लबिंग के बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसे आप समझ सकते हैं कि यह कैसे पॉपुलर हो रहा है?

भजन क्लबिंग की ओर आकर्षित क्यों हो रहे Gen Z

दरअसल, नई पीढ़ी या Gen Z को धार्मिक प्रोग्राम में जाना बोरिंग लगता है, इसकी वजह पुराने तरीके से एक जगह बैठे रहना भी है. उन्हें भजन क्लबिंग के ज़रिए लाइटिंग, DJ मिक्स और वाइब्रेंट माहौल के साथ जब मिलाया जाता है, तो जेनजी को कुछ अलग ही फील होता है. क्लासिक क्लबिंग की जगह भजन क्लबिंग इसलिए भी पॉपुलर है क्योंकि न तो यहां पर कोई हुड़दंग होती है और ना ही कोई नशा या नेगेटिव असर देखने को मिलता है. हालांकि, हम इसके बारे में पुष्टि नहीं कर रहे हैं क्योंकि सुरक्षा फिर भी जरूरी होती है. इस क्लबिंग की खासियत यह भी है कि यहां पर बच्चे अपने माता-पिता के साथ भी जाते हैं और पॉजिटिव एनर्जी और मंत्रों का जाप से मन को शांति हासिल करते हैं. इससे बच्चों में स्ट्रेस कम होता है. यह आधुनिकता के साथ जड़ों से जुड़े रहने का एक शानदार तरीका भी है.

Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से राय जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए Indianews.in जिम्मेदार नहीं होगा.

Share
Published by

Recent Posts

लौकी-तुरई मांग-मांगकर खाएंगे! नोट कर लें हेल्थ बेनिफिट वाली ये लाजवाब डिशेज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले!

जो लोग गर्मी के सीजन में लौकी और तुरई जैसी न्यूट्रिशस सब्जियों को देखकर अपनी…

Last Updated: May 22, 2026 11:10:34 IST

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST