Live TV
Search
Home > क्राइम > फार्म हाउस पर आधी रात हुई ‘स्ट्राइक’, अजीब हालत में हुक्का गुड़गुड़ाते मिले 6 युवक, आखिर क्या है मामला?

फार्म हाउस पर आधी रात हुई ‘स्ट्राइक’, अजीब हालत में हुक्का गुड़गुड़ाते मिले 6 युवक, आखिर क्या है मामला?

पुलिस ने देर रात चले चेकिंग अभियान के तहत फार्म हाउस में छापेमारी की और हुक्का पार्टी करते 6 युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. इस मामले में पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई भी की है. जानें क्या है पूरा मामला-

Written By:
Last Updated: 2026-05-07 16:56:53

Mobile Ads 1x1

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी क्रम में डोंगरगढ़ पुलिस ने देर रात अड्डेबाजी चेकिंग अभियान चलाते हुए एक फार्म हाउस में दबिश दी, जहां कुछ युवक हुक्का पार्टी करते पाए गए. पुलिस ने मौके से 6 युवकों को संदिग्ध अवस्था में हुक्का का सेवन करते हुए पकड़ा. इसके बाद सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई.

फार्म हाउस पर हुक्का पार्टी

जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई. पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक एकत्र होकर हुक्का पार्टी कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं. 

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर और तारन निषाद को पकड़ा. मौके से हुक्का सामग्री भी बरामद की गई. पुलिस ने सभी युवकों को समझाइश देते हुए उनके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की.

अभियान जारी रहेगा

डोंगरगढ़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल बनाए रखने के लिए अड्डेबाजी, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें और कानून का पालन करें, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण बना रहे.

ये भी पढ़ें:- आष्टा में गूंजी शहनाई! 200 जोड़ों ने एक साथ लिए 7 फेरे, CM मोहन यादव ने वर्चुअली दिया आशीर्वाद!

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS