<

कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकाला गया बब्बर शेर, डिप्टी सीएम ने की रेस्क्यू टीम की तारीफ

हाल ही में गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बब्बर सेर को रेस्क्यू किया जा रहा है. उसे रेस्क्यू टीम ने कुएं से निकाला, जिसकी तारीफ खुद डिप्टी सीएम ने की है.

Lion Rescues Video: आपने जंगल के राजा शेर को देखा ही होगा. अगर देखा नहीं होगा, तो उसके खूंखार होने के बारे में उसकी कहानियां तो सुनी ही होंगी. हालांकि अगर जंगल का शेर कहीं फंस जाए, तो क्या होगा? क्या कोई उसकी मदद करेगा या डर के कारण उसे वहीं छोड़ देगा. हाल ही में एक शेर कुएं में गिर गया. वो बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहा था, लेकिन निकल नहीं पा रहा था. उसे बाहर निकालने की जिम्मेदारी खुद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने उठाई. इसके बाद रस्सियों से खींचते हुए कड़ी मशक्कत से शेर को बाहर निकाला जा सका. इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये पूरा ऑपरेशन एक घंटे तक चला, जिसके बाद शेर को सकुशल बाहर निकाला जा सका.

कैसे पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

बता दें कि ये पूरा मामला गुजरात के नवाबंदर के जंगली इलाके का है. यहां पर एक शेर शिकार की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था, लेकिन वो अचानक से कुएं में जा गिरा. ऐसे में रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकालने का बीड़ा उठाया. डर ये था कि उसको निकालना भी जरूरी है, लेकिन वो कुएं से बाहर निकलते ही हमला कर सकता है. इसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने बड़ी ही सूझ-बूझ के साथ शेर को इस तरह से बाहर निकाला कि वो सीधे पिंजरे में गया. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान न ही डिपार्टमेंट टीम के किसी सदस्य को नुकसान हुआ और न ही शेर को नुकसान हुआ. 

डिप्टी सीएम की पोस्ट पर कमेंट कर रहे यूजर्स

इस रेस्क्यू ऑपरेशन की वीडियो शेयर करते हुए गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने रेस्क्यू टीम की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि वाइल्डलाइफ के लिए जागरूकता के साथ ही जिम्मेदारी और समय पर एक्शन लिया जाना जरूरी है.  वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि कुओं को इस तरह से खुला रखना ठीक नहीं है. किसी ने कुओं को ढकने की सलाह दी. वहीं एक यूजर ने लिखा कि कुओं में और भी जंगली जानवरों और इंसानों के गिरने की संभावना है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Suzuki GSX R1000R vs Brixton Crossfire 500 Storr: स्पोर्टी लुक्स के साथ कई एडवांस फीचर्स, आपके लिए क्या रहेगी बेस्ट

यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने…

Last Updated: May 25, 2026 23:06:58 IST

Xiaomi 17T vs OnePlus 15: कीमत में ही नहीं फीचर्स और जनरेशन में भी स्मार्ट, जानें दोनों के बीच बड़े अंतर

Xiaomi 17T vs OnePlus 15 भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक और दमसदार स्मार्टफोन माने…

Last Updated: May 25, 2026 23:04:32 IST

Pawan Singh Song: ‘चदरिये में’ गाने में पवन सिंह ने अपडेटेड बिहारन के साथ उड़ाया गर्दा, आप भी देख हो जाएंगे मदहोश!

Chadariye Mein Song: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का एक गाना' चदरिये में' को यूट्यूब पर…

Last Updated: May 25, 2026 22:51:17 IST

‘डॉन 3’ के कारण बढ़ता जा रहा रणवीर सिंह और फरहान अख्तर में विवाद, ‘धुरंधर’ एक्टर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…

Last Updated: May 25, 2026 20:54:56 IST

Silver Price Today 25 May, 2026: चांदी की कीमत ने भरी उड़ान, यहां जानें अपने शहरों की कीमत

Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…

Last Updated: May 25, 2026 19:48:17 IST