Lion Rescues Video: आपने जंगल के राजा शेर को देखा ही होगा. अगर देखा नहीं होगा, तो उसके खूंखार होने के बारे में उसकी कहानियां तो सुनी ही होंगी. हालांकि अगर जंगल का शेर कहीं फंस जाए, तो क्या होगा? क्या कोई उसकी मदद करेगा या डर के कारण उसे वहीं छोड़ देगा. हाल ही में एक शेर कुएं में गिर गया. वो बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहा था, लेकिन निकल नहीं पा रहा था. उसे बाहर निकालने की जिम्मेदारी खुद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने उठाई. इसके बाद रस्सियों से खींचते हुए कड़ी मशक्कत से शेर को बाहर निकाला जा सका. इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये पूरा ऑपरेशन एक घंटे तक चला, जिसके बाद शेर को सकुशल बाहर निकाला जा सका.
कैसे पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
बता दें कि ये पूरा मामला गुजरात के नवाबंदर के जंगली इलाके का है. यहां पर एक शेर शिकार की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था, लेकिन वो अचानक से कुएं में जा गिरा. ऐसे में रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकालने का बीड़ा उठाया. डर ये था कि उसको निकालना भी जरूरी है, लेकिन वो कुएं से बाहर निकलते ही हमला कर सकता है. इसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने बड़ी ही सूझ-बूझ के साथ शेर को इस तरह से बाहर निकाला कि वो सीधे पिंजरे में गया. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान न ही डिपार्टमेंट टीम के किसी सदस्य को नुकसान हुआ और न ही शेर को नुकसान हुआ.
A wild chase turned into a rescue mission in Gujarat.
Near the forested stretch of Navabandar in Una taluka, a majestic lion, likely in search of prey, accidentally fell into an open farm well.
What followed was a race against time.
With swift coordination and remarkable… pic.twitter.com/Ssj7if76Hz
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) April 13, 2026
डिप्टी सीएम की पोस्ट पर कमेंट कर रहे यूजर्स
इस रेस्क्यू ऑपरेशन की वीडियो शेयर करते हुए गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने रेस्क्यू टीम की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि वाइल्डलाइफ के लिए जागरूकता के साथ ही जिम्मेदारी और समय पर एक्शन लिया जाना जरूरी है. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि कुओं को इस तरह से खुला रखना ठीक नहीं है. किसी ने कुओं को ढकने की सलाह दी. वहीं एक यूजर ने लिखा कि कुओं में और भी जंगली जानवरों और इंसानों के गिरने की संभावना है.