Gujarat Mosque Firecrackers Controversy: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न के बीच विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर पटाखे जलाकर मस्जिद की मीनारों की ओर फेंकता दिखाई दे रहा है. वीडियो को लेकर धार्मिक स्थल को निशाना बनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पोस्ट में व्यक्ति की पहचान नीलेश कुंडल के तौर पर बताई गई है. दिलचस्प बात तो यह है कि इस कांड के बाद दोनों आरोपियों के माफी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नवसारी में मस्जिद को टारगेट करने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो, जो गुजरात के नवसारी शहर का माना जा रहा है, बुधवार, 11 नवंबर को सोशल मीडिया पर सामने आया. वीडियो में एक आदमी पटाखे जलाता और उन्हें मस्जिद की मीनारों की तरफ फोड़ता हुआ दिख रहा है. आरोप है कि पटाखों का इस्तेमाल मस्जिद को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था. वीडियो में दिख रहे आदमी की पहचान नीलेश कुंडल के तौर पर हुई है. हालांकि, उसकी पहचान और घटना के हालात की ऑफिशियल पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
वीडियो में विवादित बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ा गया
वीडियो को सोशल मीडिया पर बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ शेयर किया गया है, जिसमें ‘बाप तो बाप रहेगा, गोली गोली चलेगी’ जैसे बोल हैं. वीडियो और उसके साथ बज रहे म्यूजिक ने सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़का दिया है. कई यूजर्स ने इसे धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाला काम बताया है और कार्रवाई की मांग की है.
माफी मांगने वाला एक वीडियो भी वायरल
The Muslim द्वारा घटना से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नीलेश कुंडल और उनका एक साथी माफी मांगते दिख रहे हैं. हालांकि, इस कथित माफी के पीछे के हालात और इसकी ऑफिशियल पुष्टि अभी साफ नहीं है.
Nilesh Kundal and his associate targeted a mosque using Diwali firecrackers; after a video of @TheMuslim786 they were seen offering an apology. https://t.co/RUs8l33lIa
— The Muslim (@TheMuslim786) November 11, 2026
पुलिस के ऑफिशियल जवाब का इंतजार
फिलहाल, इस मामले में गुजरात पुलिस या लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में पुलिस की कार्रवाई और जांच का स्टेटस भी साफ नहीं है.