Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यह पूरी घटना सेक्टर-9 पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, दीपक नाम के एक युवक को काफी समय से अपनी पत्नी सोनम पर शक था. जिसकी वजह से वह उसकी हरकतों पर कड़ी नजर रख रहा था. 19 अप्रैल को दीपक राजस्थान के अलवर से गुरुग्राम स्थित अपने घर लौटा.
जैसे ही वो घर के अंदर प्रवेश किया तो उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी किचन रूम में किसी के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही है. सोनम को जैसे ही आभास हुआ कि उसका पति घर आ गया है तो उसने अपना फोन काट दिया.
कैसे हुई झगड़े की शुरुआत?
फिर क्या था दोनों पति-पत्नी के बीच लड़ाई शुरू हो गई. जब दीपक ने सोनम से उसका फोन दिखाने को कहा तो उसने इससे इन्कार कर दिया. इसके दीपक का शक पहले से और बढ़ गया. जिससे उसका गुस्सा बेकाबू हो गया. पुलिस के अनुसार, दीपक पीछे से सोनम के पास गया और उसके गले में मौजूद चुन्नी से उसको गला घोंट दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
फिर दीपक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद दीपक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब घर में लोगों को इस पूरी घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो भयावह मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. एक तरफ सोनम की डेड बॉडी पड़ी हुई थी तो दूसरी तरफ दीपक छत के पंखे से लटका हुआ मिला. बताया जा रहा है कि इस दुखद हत्या के दौरान दंपति का 10 साल का बेटा भी घर में मौजूद था. वह दूसरे कमरे में था और बैठकर टीवी देख रहा था.
बाद में जब उससे घटना के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके माता-पिता आपस में झगड़ रहे थे और उसके पिता ने उससे कहा था कि बेटा, जाओ टीवी देखो.
कैसे चला पता?
अब आप लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इस घटना की जानकारी कैसे पता चली. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना का पता तब चला जब सोनम की बहन ने उसे फोन करने की कोशिश की, लेकिन फ़ोन का कोई जवाब नहीं मिला. उसके बाद शक होने पर उसने अपनी 14 साल की बेटी को घर जाकर देखने को कहा. जैसे ही लड़की ने कमरे के अंदर झांका वह अचानक चीख पड़ी. इसके बाद परिवार के सदस्यों और पुलिस को सूचना दी गई.