हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने खुशी गार्डन में 20 हजार लगातार सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर संदीप आर्य जांगड़ा को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया व बधाई दी। विदित रहे कि हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप जांगड़ा ने गुजरात के मोढेरा में आयोजित सूर्य नमस्कार चैंपियनशिप में 37 घंटे लगातार 20,000 लगातार सूर्य नमस्कार का 6 बार वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया।
India News (इंडिया न्यूज), Education Minister Honored Sandeep Jangra : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने खुशी गार्डन में 20 हजार लगातार सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर संदीप आर्य जांगड़ा को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया व बधाई दी। विदित रहे कि हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप जांगड़ा ने गुजरात के मोढेरा में आयोजित सूर्य नमस्कार चैंपियनशिप में 37 घंटे लगातार 20,000 लगातार सूर्य नमस्कार का 6 बार वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संदीप ने 37 घंटे लगातार 20 हजार बार सूर्य नमस्कार में विश्व रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश और देश का नाम रोशन पूरे विश्व में किया है। हमें गर्व है इस उपलब्धि है युवाओं को एक नया संदेश मिलेगा इनके माध्यम से पूरे देश वासी सूर्य नमस्कार का महत्व समझ पाएंगे सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन 10 मिनट सूर्य नमस्कार सबको करना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि देश का युवा योग और सूर्य नमस्कार को अपने जीवन शैली में शामिल करेंगे, जिससे हर व्यक्ति निरोगी व स्वस्थ होगा। संदीप ने अब तक सूर्य नमस्कार में 6 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और उनका नाम लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और अमेरिका बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुका है।
Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…
अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…
क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…
थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…
Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…
Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…