<
Categories: हरियाणा

1 अप्रैल से बढ़ेंगी जमीन की कीमतें, 75 फीसदी तक बढ़ सकते हैं रेट, कहां बढ़ेंगी सबसे ज्यादा कीमत?

हरियाणा में एक अप्रैल से जमीन की कीमतों में बड़ा बदलाव होने वाला है. राज्य के सभी जिलों में कलेक्टर रेट यानी सर्किल रेट की प्रस्तावित दरें सार्वजनिक की गई हैं, जिनमें कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में जानकारी दी गई है.

Haryana Land Rate: हरियाणा में जमीन की कीमतों में बदलाव होने वाला है. 1 अप्रैल से जमीन खरीदना और भी महंगा हो जाएगा. दरअसल हरियाणा के सभी जिलों में कलेक्टर रेट यानी सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों को जिलों की सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. नई दरों में कृषि, रेजिडेंशियल और कमर्शियल जमीन की कीमतों में 75 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है. इनमें सबसे ज्यादा कीमत साइबर सिटी गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे से सटे बजघेड़ा गांव में बढ़ने वाले हैं. यहां पर खेती की जमीन और कॉमर्शियल जमीन की कीमतों में 75 फीसदी बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है. नए रेट लागू होने के बाद यहां की कृषि भूमि का सर्किल रेट 7 करोड़ 53 लाख 25 हजार रुपए प्रति एकड़ हो जाएगी.

इन जगहों पर भी बढ़ेगी 75 फीसदी कीमत

वहीं हिसार के अग्रोहा में सर्किल रेट में भी 75 फीसदी की भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है. बता दें कि अग्रोहा को कुछ समय पहले ही हिसार महानगर विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया, जिसके बाद यहां रेटों में भारी बढ़त दर्ज की गई है. इसके साथ ही अलीपुर में आवासीय जमीन और आर्यनगर में खेती की जमीन के रेट में भी इतनी ही बढ़त का प्रस्ताव दिया गया है. 

कैसे दर्ज कराएं आपत्ति

जानकारी के अनुसार, ये बढ़ोतरी 1अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी. वहीं लोग जमीन की कीमत बढ़ने से पहले 30 मार्च 2026, शाम 4:30 बजे तक अपने सुझाव संबंधित तहसील कार्यालय और जिला मुख्यालयों में दर्ज करा सकते है. इन सभी सुझावों और आपत्तियों पर चर्चा करने के बाद प्रशासन की तरफ से नए रेट लागू किए जाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि काफी चीजों जैसे- बढ़ती मांग, बाजार मूल्य और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को ध्यान में रखकर ये नई दरें दरें प्रस्तावित की गई हैं. अगर आपको किसी तरह का सुझाव देना है या आपत्ति दर्ज करानी है, तो आप जिले संबंधित तहसील कार्यालय और जिला मुख्यालय जाकर अपनी बात कह सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

CSK-RR मैच पर मंडराए बादल… क्या बारिश बनेगी विलेन? मौसम रिपोर्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

CSK vs RR Weather Forecast: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: March 30, 2026 15:44:40 IST

चीन में 33 साल बाद भाई से मिली बहन, दी रोटी और कहा, ‘एक रोटी के लिए खोया…’

चीन के हुबेई प्रांत में ली लिन नाम की एक महिला ने 33 साल बाद…

Last Updated: March 30, 2026 15:24:46 IST

CSK vs RR head to head: क्या धोनी के बिना मुकाबले को अपने नाम कर पाएगी सीएसके? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

CSK vs RR head to head: एम एस धोनी की गैरमौजूदगी में लीडरशिप रोल  धोनी…

Last Updated: March 30, 2026 15:08:23 IST

डेढ़ साल की मासूम के सामने मां की हत्या, गैस सिलेंडर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने सिलेंडर से पीट-पीटकर…

Last Updated: March 30, 2026 15:00:41 IST

हेलमेट नहीं पहनने पर पति को टोका तो पत्नी को आई माता, थाने में करने लगी तांडव; पुलिस ने पैसे देकर कराया शांत

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: March 30, 2026 14:52:17 IST

Bank Holidays April 2026: गुड फ्राइडे से अंबेडकर जयंती तक, अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, देखें लिस्ट

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में बैंक छुट्टियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां प्राप्त…

Last Updated: March 30, 2026 14:40:28 IST